दुर्गा पूजा से पहले केंद्र सरकार का तोहफा, जीएसटी में कटौती से बाजार में लौटी रौनक, सांसद विद्युत वरण महतो ने लिया फीडबैक


जमशेदपुर | दुर्गा पूजा, दीपावली और धनतेरस जैसे बड़े त्योहारों से पहले केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती का असर अब बाजारों में साफ नजर आने लगा है।

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र बिष्टुपुर बाजार का दौरा कर दुकानदारों और ग्राहकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में लागू की गई जीएसटी छूट को लेकर जनमानस की प्रतिक्रिया जानी।

सांसद के साथ ट्रेड चेम्बर के प्रतिनिधि, भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बाजार भ्रमण के दौरान दुकानदारों ने बताया कि जीएसटी दरों में कमी आने के बाद से कई उत्पादों की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे ग्राहक बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं।

वहीं ग्राहकों ने भी बताया कि त्योहार से पहले यह राहत बड़ी राहत के रूप में सामने आई है।

सांसद विद्युत वरण महतो ने इस पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को दिया गया त्योहारों का तोहफा बताया।

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार ने देश के व्यापारियों और उपभोक्ताओं को जीएसटी में छूट देकर एक बड़ा निर्णय लिया है। इसका लाभ सीधे तौर पर आम जनता को मिल रहा है, जिससे बाजार में रौनक लौट आई है।”

उन्होंने बाजार में कई दुकानों पर जीएसटी में कटौती से संबंधित पोस्टर भी लगवाए और व्यापारियों से आग्रह किया कि वे ग्राहकों को अधिक से अधिक जागरूक करें।

साथ ही उन्होंने कहा कि इस फैसले से न केवल व्यापार को गति मिलेगी बल्कि लोगों की खरीदारी शक्ति में भी इजाफा होगा।

गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में कई वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कटौती की घोषणा की थी, जो 22 सितंबर 2025 से देशभर में प्रभावी हो चुकी है। इसके तहत रोजमर्रा के उपयोग की कई वस्तुएं अब पहले से सस्ती हो गई हैं, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों दोनों में उत्साह देखा जा रहा है।

बिष्टुपुर बाजार के व्यापारी संगठनों ने भी केंद्र सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्राहकों का भरोसा भी बढ़ेगा।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा की प्रतिनिधि, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर दान पात्र विवाद में एसआईटी गठन का संत समाज ने किया स्वागत, बोले- अब सामने आएगी पूरी सच्चाई

अयोध्या, 13 जून (आईएएनएस)। अयोध्या के राम मंदिर दान राशि मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन के बाद...

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

नीस, 13 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी से मिलने के लिए फ्रांस में रह रहे भारतीय...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत सोपोर में बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्कर गिरफ्तार

सोपोर, 9 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में चल रहे 100 दिवसीय 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत सोपोर पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अपनी...

सरायकेला गैरेज चौक सड़क हादसे में घायल अधिवक्ता मनोरंजन महापात्र का रांची रिम्स में इलाज के दौरान निधन

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि, दुवानसाही के थे मूल निवासी सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र के गैरेज चौक के समीप हुए सड़क हादसे में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत