आदित्यपुर का कुख्यात अपराधी मेंहदी हसन ब्राउन शुगर समेत गिरफ्तार

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले की आदित्यपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी मेंहदी हसन को मुस्लिम बस्ती से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से छह ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है।

मेंहदी हसन पर हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले पहले से दर्ज हैं। वह अपराध जगत में सक्रिय रहते हुए लगातार पुलिस को चकमा देता आ रहा था।

थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि पुलिस अभिलेखों में आरोपी के खिलाफ कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं, इनमें 2002 से लेकर 2022 तक हत्या का प्रयास, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का उल्लंघन, लूट, मारपीट और मादक पदार्थ की तस्करी जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि लंबे समय से वांछित इस अपराधी की गिरफ्तारी जिला पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और इलाके में शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि मेंहदी हसन पिछले कुछ समय से नशीले पदार्थों के कारोबार में सक्रिय था। इलाके के युवाओं को इसकी गिरफ्त में धकेल रहा था। पुलिस उसके गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बिहार के अररिया में विवाद के बाद ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

अररिया : बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। कृषि उत्पादन बाजार...

मनरेगा के 13 कनीय अभियंताओं को उपायुक्त ने सौंपे नियुक्ति पत्र

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मनरेगा के तहत चयनित 13 कनीय अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इन अभियंताओं की नियुक्ति ग्रामीण विकास...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत