डीसी और एसएसपी ने किया जमशेदपुर के पूजा पंडालों का निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, श्रद्धालुओं के लिए सुविधा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था की समीक्षा की, दिए दिशा-निर्देश

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा महोत्सव की मुकम्मल तैयारी में जुट गया है जिला प्रशासन। प्रशासन हर पहलू पर बारीकी से नजर रख रहा है। इसी तैयारी के तहत मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पूजा पंडालों में सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, भीड़ प्रबंधन तथा आपदा नियंत्रण की तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया गया । इस दौरान जिला के वरीय पदाधिकारियों ने कागलनगर, रंकिनी मंदिर, रानी कुदर, आम बगान, काशीडीह, टोयलाडुंगरी, गोलमुरी, एग्रिको मैदान, सिदगोड़ा, बारीडीह, सबुज कल्याण टेल्को, बर्मामाइंस, मानगो, जुगसलाई आदि क्षेत्र के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। साथ ही पूजा समितियों तथा आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उ

उन्होंने कहा कि पंडालों में विद्युत तारों का सुरक्षित प्रबंधन, फायर फाइटिंग उपकरण, बालू एवं पानी की व्यवस्था जरूर रहे। भीड़ प्रबंधन हेतु पर्याप्त वालंटियर, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास द्वार पर स्पष्ट व्यवस्था रहे। सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा प्राथमिक चिकित्सा किट की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। पार्किंग स्थल चिन्हित कर लें ताकि यातायात व्यवस्था में बाधा न उत्पन्न हो । पंडालों में जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए पंपिंग मशीन एवं निकासी व्यवस्था पहले से दुरुस्त रखी जाए।

उपायुक्त ने कहा कि दुर्गापूजा सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता का पर्व है, अतः प्रत्येक समिति प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित माहौल बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाए ।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती, गश्ती दल एवं यातायात नियंत्रण की जानकारी दी और आयोजकों से अपील किया कि वे विधि व्यवस्था संधारण में पुलिस प्रशासन को अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, डीटीओ धनंजय, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, ट्रैफिक डीएसपी नीरज समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

NIT जमशेदपुर में पीएचडी दाखिले की तैयारी तेज, प्रवेश समिति का गठन, 13 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा

प्रो. एमके सिन्हा बने प्रवेश समिति के अध्यक्ष, 145 सीटों पर होगा नामांकन21 जून तक आवेदन, 400 से अधिक आवेदन मिले, दाखिले की...

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में एनडीए के विधायक 18 जून तक एक साथ रहेंगे, इंडिया गठबंधन करेगा मॉक पोल

रांची, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान से पहले सियासी तापमान लगातार बढ़...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत