जमशेदपुर के काशीडीह में बना भव्य दुर्गा पंडाल, 25 सितंबर को बाबूलाल मरांडी करेंगे उद्घाटन, भव्य मेला 5 अक्टूबर तक


जमशेदपुर : ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा समिति ने इस वर्ष 2025 के भव्य आयोजन की तैयारियों का ऐलान कर दिया है।

काशीडीह स्थित दुर्गा पूजा मैदान प्रांगण में मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में समिति के संरक्षक अभय सिंह ने बताया कि इस बार का पंडाल तीन हिस्सों में विभाजित होगा।

पहले हिस्से में नवरात्रि के डांडिया नृत्य का विहंगम दृश्य, दूसरे हिस्से में भगवान श्रीकृष्ण की जीवनी और गर्भगृह में मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा स्थापित होगी।

पंडाल की बाहरी सज्जा राजस्थानी थीम पर आधारित है, जिसे बंगाल के कारीगरों ने तैयार किया है।

25 सितंबर को होगा शुभारंभ
श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव एवं मेला का उद्घाटन 25 सितंबर को शाम 6 बजे राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी करेंगे।

इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

हर वर्ष की तरह इस बार भी उद्घाटन समारोह में लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद 5 अक्टूबर तक भव्य मेला प्रतिदिन शाम को सजता रहेगा।

सुरक्षा इंतजाम पुख्ता
समिति ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। कुल 200 सदस्यों को सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया है। पूरे परिसर में 50 सीसीटीवी कैमरे और 30 अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं। कैमरों की निगरानी के लिए पांच सदस्यीय टीम तैनात रहेगी।

अभय सिंह ने बताया कि पंडाल का निर्माण पुआल, लकड़ी और एफआरपी से किया गया है। इसमें 70 कारीगरों की दो महीनों की कड़ी मेहनत शामिल रही।

श्रद्धालुओं से अपील की गई कि किसी भी असुविधा की स्थिति में वे मैदान में उपस्थित कार्यकर्ताओं से तुरंत संपर्क करें।

संवाददाता सम्मेलन में शशि मिश्र और सम्राट सिंह भी उपस्थित रहे।

क्या है खास इस बार
तीन हिस्सों में विभाजित पंडाल

डांडिया नृत्य का दृश्य और श्रीकृष्ण की जीवनी

गर्भगृह में मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा

राजस्थानी थीम पर आधारित बाहरी सज्जा

सुरक्षा की बड़ी बातें
200 प्रशिक्षित सदस्य तैनात

50 सीसीटीवी कैमरे और 30 अग्निशमन यंत्र

निगरानी के लिए विशेष 5 सदस्यीय टीम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

होर्मुज पर टकराव तेज: इस्राइल-लेबनान हमलों के बीच युद्धविराम फिर खतरे में

Ceasefire : मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है, जहां ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा बंद किए जाने से हालिया युद्धविराम...

बेघर व बेसहारा लोगों को समय पर पक्का मकान उपलब्ध कराएं बीडीओ

जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि बेघर व बेसहारा लोगों को पक्का मकान उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, और इस योजना को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत