बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन की बोगी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर : बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह घटना विद्यासागर और जामताड़ा स्टेशन के बीच कालाझरिया गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के इंजन के बाद तीसरी बोगी में अचानक धुआं और आग की लपटें देखते ही अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही लोको पायलट को आग लगने की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल ट्रेन रोक दी।

ट्रेन रुकते ही यात्री भयभीत यात्री बोगियों से कूदने लगे, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। रेलवे स्टाफ ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह ट्रेन की बोगी के नीचे छक्का (अंडर गियर) से उठती चिंगारी बताई जा रही है।

करीब 45 मिनट तक ट्रेन रुकी रही, इसके बाद पूरी स्थिति नियंत्रण में आने पर ट्रेन को फिर से रवाना कर दिया गया। रेलवे ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही ह, और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

महाराष्ट्र को गढ़चिरौली की 6 लौह अयस्क खदानें आवंटित करें केंद्र, सीएम फडणवीस का विशेष आग्रह

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र को 'ग्रीन स्टील हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

असम में भारतीय वायु सेना का विमान हादसा: प्रियंका गांधी और सम्राट चौधरी ने शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को असम में हुए विमान हादसे में भारतीय वायु सेना के पांच...

पश्चिम बंगाल से निवेश का न्योता, आदित्यपुर के उद्योगपति होंगे शामिल

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों को पश्चिम बंगाल में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया है। कोलकाता में मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक में निवेश अवसरों और औद्योगिक सहयोग पर चर्चा होगी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत