जमशेदपुर के सोनारी में पार्किंग को लेकर ब्लिंकिट कर्मियों और बस्तीवासियों के बीच मारपीट, हंगामा

जमशेदपुर : जमशेदपुर: शहर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा कुटीर मंदिर के समीप रविवार देर शाम पार्किंग से लगने वाले जाम को लेकर ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी ब्लिंकिट के कर्मचारियों और स्थानीय बस्तीवासियों के बीच पहले विवाद हुआ। उसके बाद मारपीट हुई और मामला पथराव तक पहुंच गया। स्थिति यह थी कि लगातार दो घंटे तक स्थिति बेकाबू रही। बाद में क्यूआरटी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

जानकारी के अनुसार, बाबा कुटीर मंदिर के समीप ब्लिंकिट का एक स्टोर है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्टोर के कर्मचारी बड़ी संख्या में अपनी डिलीवरी की गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर देते हैं। इससे आए दिन वहां जाम की स्थिति रहती है। राहगीरों आने-जाने में परेशानी होती है। बस्ती के एक युवक ने रविवार को इसका विरोध किया। इसी दौरान उसकी ब्लिंकिट कर्मचारियों से बहस हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते पहले हाथापाई और बाद में मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने युवक के साथ मारपीट की। जानकारी मिलते ही बस्ती के लोग भी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और स्टोर का घेराव कर दिया।

स्थिति धीरे-धीरे बिगड़ती चली गई और दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। मौके पर पहुंची सोनारी थाना पुलिस ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन भीड़ बेकाबू थी। बताया जा रहा है कि पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और मारपीट होती रही। हालात को नियंत्रित करना स्थानीय पुलिस के लिए मुश्किल हो गया।

अंततः स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई बल (QRT)को बुलाया। QRT टीम ने मौके पर पहुंचकर बस्तीवासियों और कर्मचारियों को समझाकर किसी तरह माहौल शांत कराया। इस दौरान इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि विवाद की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद स्टोर प्रबंधन वाहन खड़ी करने की समस्या को हल नहीं कर रहा है, जिसके कारण आए दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले में पुलिस प्रशासन को हस्तक्षेप करते हुए स्थाई समाधान की दिशा में पहल करनी चाहिए अन्यथा कभी न कभी कोई बड़ी घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मानगो बाजार के सुधार के लिए मेयर का सख्त रुख, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मानगो : मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने आज पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के साथ मानगो बाजार क्षेत्र का विस्तृत...

दो-चार दिनों में ट्रेनों की लेटलतीफी दूर कर जनता में विश्वास जगाएं : सरयू राय

टाटानगर जंक्शन पर ट्रेनों के विलंब को डीआरएम ने माना; कारणों का किया खुलासा, ट्रेनों की लेटलतीफी के आंकड़ों का विश्लेषण होगा, सोमवार को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत