कमलपुर में पंडालों के बाहर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाएं : बीडीओ

शांति समिति की बैठक में बोली, किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें

पटमदा: कमलपुर थाना में दुर्गा पूजा के मद्देनजर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास, थाना प्रभारी अशोक कुमार, शांति समिति के अध्यक्ष शंभू दास, सदस्यों में मृत्युंजय महतो, संदीप कुमार मिश्रा, कृपसिंधु महतो, विश्वनाथ माझी, संजय प्रमाणिक, बगला किंकर मिश्रा, श्रीमंत मिश्रा, नलिनी कुंभकार व नगेन गोप आदि मौजूद थे।

मौके पर बीडीओ ने उपस्थित सदस्यों एवं पूजा समिति के पदाधिकारियों को जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन से अवगत कराया एवं उसका पालन करने की अपील की। उन्होंने सभी पूजा समितियों से मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम की जानकारी ली एवं पूर्व की भांति शांतिपूर्वक विसर्जन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पंडालों के बाहर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाएं। सीओ ने कहा कि पूजा कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से समितियों को पूरी मदद की जाएगी इसलिए किसी भी तरह की घटना या समस्या की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। थाना प्रभारी ने कहा कि नशापान कर बाइक चलाने वालों एवं स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने पूजा के दौरान किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम, सीट बेल्ट बांध लीजिए, मौसम बदलने वाला: वारिस पठान

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान...

झारखंड से राज्यसभा के लिए चुने गए एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी और झामुमो के बैजनाथ

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत