नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधार को रघुवर दास ने बताया ऐतिहासिक

कहा, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने शनिवार को जमशेदपुर परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधार का स्वागत किया। उन्होंने इसे आम जनता और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में लिए गए ये फैसले देश की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2017 में जीएसटी लागू होने से कर व्यवस्था सरल हुई और राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2017-18 में जहां राजस्व 82,000 करोड़ था, वहीं वर्तमान वित्तीय वर्ष में यह औसतन 2,04,500 करोड़ तक पहुँच गया है।

उन्होंने बताया कि आगामी 22 सितंबर, नवरात्रि के शुभारंभ के दिन से लागू होने वाले इन सुधारों से आमजन को सीधी राहत मिलेगी। कपड़े और रेडीमेड गारमेंट्स पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। साथ ही जूते, मनिहारी, किराना सामान, मोटरसाइकिल, छोटी कारें, दवाइयां, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि उपकरण, हस्तशिल्प, बांस आधारित उद्योग, टाइल्स और सीमेंट जैसी कई आवश्यक वस्तुओं पर भी टैक्स में कटौती की गई है।

रघुवर दास ने कहा कि इन सुधारों से आम जनता के जीवन स्तर में सुधार, औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि और रोजगार सृजन की राह खुलेगी। झारखंड जैसे राज्य के लिए यह निर्णय विशेष रूप से लाभकारी होगा क्योंकि टैक्स रियायतों से लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार जताया। साथ ही, व्यापारियों और नागरिकों से अपील की कि वे इन सुधारों का अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय भारत को अगले 25 वर्षों में विकसित राष्ट्र बनाने की ठोस नींव रखेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का शुभारंभ

सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ सांसद,...

Stitching & Embroidery के 30 प्रशिक्षणार्थियों को 15 हजार छात्रवृत्ति, एक सिलाई मशीन व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

जमशेदपुर : जिला उद्योग केंद्र, कैम्प कार्यालय जमशेदपुर स्थित हस्तशिल्प संसाधन सह विकास केंद्र में हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, रांची के तत्वावधान में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चाकुलिया एरोड्रम का AAI ने किया सर्वे, एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की संभावना तलाशी

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना द्वितीय विश्व युद्धकालीन 515 एकड़ एरोड्रम का निरीक्षण, जमीन व इंफ्रास्ट्रक्चर का किया आकलन 515 एकड़ में फैला है बंद पड़ा एरोड्रम। -स्टेशन...

रेलवे की नई पेंशन नीति और निजीकरण के खिलाफ आंदोलन तेज, युवा रेलकर्मियों से जुड़ने की अपील

बिलासपुर में एनएफआईआर के तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में उठी पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण रोकने की मांग यूनियन की प्रमुख मांगें: बैठक में यूनियन ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत