बेलटांड़ में दुर्गा पूजा समिति के शिविर में 57 यूनिट रक्त संग्रह

पटमदा: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) के तत्वावधान में रविवार को बेलटांड़ बाजार में आयोजित रक्तदान शिविर में एसडीपी रक्तदान के साथ 57 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इसमें प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, जमशेदपुर ब्लड सेंटर, डालमिया सीमेंट व संजीवन पॉली क्लीनिक का सहयोग रहा।

मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिप उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता राजकुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान के प्रति लोगों का उत्साह देखकर अच्छा लग रहा है। यह भविष्य के लिए सुखद संकेत है। विशिष्ट अतिथि जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, कमलपुर थाना प्रभारी धीरंजन कुमार, जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, ग्राम प्रधान बृंदावन दास, मृत्युंजय महतो व फूलचांद महतो आदि ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।

मौके पर मुख्य रूप से दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप, महासचिव विजय कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल, मिहिर कुमार प्रमाणिक, शिशुपाल सिंह सरदार, रांगा सिंह सरदार, चक्रधर मुदि, सुनील कुमार, सुकदेव गोराई, डॉ कालीपद दास, विजय कुमार पंडित, राजू मंडल, गोपाल कुमार, मुचीराम बाउरी, महाबीर महतो, संजय कुमार दास, संतोष कुमार सिंह, विभूति भूषण रजक, सुकुमार दास, विश्वनाथ मल्लिक, भगीरथ सिंह, प्रदीप पैड़ा, बासुदेव मंडल व छुटुलाल महतो के अलावे प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के अरिजीत सरकार व स्वपन कुमार महतो आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली से आये आज तक के वरिष्ठ पत्रकार विश्वमोहन मिश्र ने पहले रक्तदान कर किया। डालमिया सीमेंट की टेक्निकल टीम से प्रमुख अमित कुमार सिंह एवं सेल्स टीम की ओर से सेल्स ऑफिसर पप्पू लायेक, सत्यम द्विवेदी और राहुल कुमार मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

जमशेदपुर में 40 दिन बाद गूंजे चर्च के घंटे, 45 मिनट अंधेरे में जली ‘मसीह ज्योति’, ईस्टर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जमशेदपुर: शहर के सभी चर्चों में ईस्टर के अवसर पर पूरी रात विशेष प्रार्थना और पूजा-अर्चना हुई। प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत