मांगें नहीं मानी गईं तो संसद के समक्ष होगा धरना प्रदर्शन : संघ

आरटीआई संघ 12 अक्तूबर को करवाएगा राष्ट्रीय सेमिनार
सितंबर माह में शुरू किया जाएगा सदस्यता अभियान

जमशेदपुर : आरटीआई कार्यकर्ता संघ की केन्द्रीय समिति ने निर्णय लिया है कि अगर कार्यकर्ताओं को धमकाने के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हई, तो संसद से लेकर न्यायालय तक का दरवाजा खटखटाया जाएगा। समिति ने यह निर्णय रविवार को निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में लिया। इस दौरान एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में सितंबर में सदस्यता अभियान शुरू करने का फैसला लिया गया। इससे पूर्व विगत 25 अगस्त को विधानसभा के सामने स्थित कुटे मैदान में आयोजित विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित धरना-प्रदर्शन की समीक्षा की गई।

बैठक में आगामी 12 अक्टूबर को आरटीआई दिवस के अवसर पर जमशेदपुर में राष्ट्रीय सेमिनार कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए तैयारी समिति का गठन किया गया। इसका अध्यक्ष संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष दिल बहादुर, उपाध्यक्ष सदन कुमार ठाकुर, महासचिव कृतिवास मंडल, सुसेन गोप, सत्येन्द्र कुमार सिंह, छेदी कुमार को बनाया गया है। स्वागत समिति में केन्द्रीय उपाध्यक्ष पूरबी घोष, सुलोचना देवी, मोमिता मुखी, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष ऋषेंदू केसरी, सुनील कुमार प्रसाद, राजू बेसरा, सुनील कुमार मुर्मू, बिजय सिंह मुंडा, रंजीत सिंह, पुलक मंडल, चन्दशेखर रजक को शामिल किया गया है।

संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष दिल बहादुर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए आरटीआई कार्यकर्ताओं को तन, मन, धन से धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। बैठक का संचालन केन्द्रीय महासचिव कृतिवास मंडल और धन्यवाद ज्ञापन विजय सिंह मुंडा ने किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

महाराष्ट्र को गढ़चिरौली की 6 लौह अयस्क खदानें आवंटित करें केंद्र, सीएम फडणवीस का विशेष आग्रह

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र को 'ग्रीन स्टील हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सुरक्षित पलायन और बाल श्रम उन्मूलन हमारी साझा जिम्मेदारी: कुंवरजी बावलिया

गांधीनगर, 16 जून (आईएएनएस)। गांधीनगर स्थित सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (एसपीआईपीए) में दो दिवसीय अंतरराज्यीय संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें इस...

ग्राइंडर मशीन से पत्नी का गला रेत दिया, आरोपी पति गिरफ्तार; बिरनी की घटना से दहला गिरिडीह

गिरिडीह में पत्नी की हत्या से सनसनी, पति गिरफ्तार घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस जांच में जुटी ग्राइंडर मशीन से हत्या की आशंका, पूरे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत