एक दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण व स्वदेशी जनजातीय एवं हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन

जमशेदपुर : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार और पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय एवं हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन जमशेदपुर स्थित टिनप्लेट स्टेडियम में किया गया । जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान शामिल हुए । जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी पंचानन उरांव इस अवसर मौजूद रहे ।

कुल आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न प्रखंडों से 335 खिलाड़ियों (बालक-बालिका वर्ग) ने भाग लिया । मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने गुलेल बाजी की स्पर्धा में गुलेल से निशाने लगाकर स्वदेशी जनजातीय खेलों का विधिवत शुभारंभ किया । वहीं दूसरी ओर हैंडबॉल के खिलाड़ियों से भी परिचय प्राप्त किया और मैच का उद्घाटन किया ।

सांसद, जमशेदपुर ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनजातीय खेलों को आज की पीढ़ी भूलती जा रही है जिसे न केवल बचाना बल्कि इन खेलों के विशेष आयोजन कर पुनर्जीवित करना है । हमें अपनी पुरानी संस्कृति और पारंपरिक खेलों को आगे बढ़ाना है । उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामना दिया और बेहतर आयोजन के लिए आयोजक समिति को बधाई दिया। इस आयोजन में स्वदेशी जनजातीय खेल के अंतर्गत गुलेल, मटका दौड़, भारा दौड़, हैंडबॉल प्रतियोगिता का विशेष रूप से आयोजन हुआ जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया । बालक वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की टीम ने विजेता का पुरस्कार अर्जित किया । सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल की टीम ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया नेक्स्ट लेवल अकादमी की टीम को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। बालिका वर्ग में आर डी भट्टा की टीम ने विजेता और जमशेदपुर इलेवन की टीम ने उपविजेता का खिताब अर्जित किया, तीसरे स्थान पर सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल की टीम रही। वहीं जनजातीय खेलों के अंतर्गत गुलेल प्रतियोगिता बालक वर्ग में पुरस्कृत किए गए खिलाड़ी।

प्रथम – समीर हो

द्वितीय – कृष्णा डिग्गी

तृतीय – विनीत कुदादा

मटका दौड़ की प्रतियोगिता के बालक वर्ग में

प्रथम – अंकुश कुमार

द्वितीय – अंकित कुमार साहू

बालिका वर्ग में

प्रथम- आशा मनी हसदा

द्वितीय- सुमन कुमारी

तृतीय- लक्ष्मी रानी मुंडा

भारा दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में

प्रथम – दिनेश सिंह

द्वितीय – समीर हो

और बालिका वर्ग में

प्रथम – सुमन कुमारी

द्वितीय – नूर सबा

तृतीय – अंशु कुमारी

इसके अलावा विशेष रूप से आयोजित गेंडी दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विनीत कुदादा और प्रदीप बोदरा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद ने विजय खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । खेल के सफल आयोजन में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रशिक्षिका सुप्रभा पांडा, खेल उद्घोषक श्याम कुमार शर्मा, जिला खेल समन्वयक महेश तिर्की तथा मनीष जोंको, अजय कुमार, रत्नेश कुमार, खुर्शीद अहमद, पूनम कुमारी, डब्लू रहमान, कृष्ण सिक्का, राजकुमार सिंह, गोपाल राव का विशेष योगदान रहा

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘कुछ भी हुआ तो सरकार जिम्मेदार’, तेज प्रताप यादव ने लौटाई सुरक्षा, खान सर पर भी लगाए गंभीर आरोप

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा वापस कर...

कोलकाता नगर निगम चुनाव 7 दिसंबर तक होंगे: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को स्पष्ट किया कि कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव अगले छह महीनों के भीतर होंगे। मुख्यमंत्री...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी विश्व योग दिवस से पहले 6 दिन का स्वच्छता अभियान शुरू करेंगे

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सोमवार को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) मुख्यालय का दौरा करेंगे। वे 21 जून को...

गणेश दामोदर सावरकर की जयंती पर नितिन गडकरी समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजिल

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। प्रसिद्ध क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर के बड़े भाई गणेश दामोदर सावरकर (बाबा सावरकर) की जयंती पर केंद्रीय मंत्री नितिन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत