आदित्यपुर के आरआईटी क्षेत्र से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते 3 तस्करों को पुलिस ने दबोचा
आदित्यपुर : आदित्यपुर के आरआईटी पुलिस की ओर से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में कुल 3 तस्करों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि सूर्य मंगिर रोड नंबर-32 के पास सरकारी शौचालय के साममे ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। इसके बाद तीनों आरोपियों को घेरकर दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों जमशेदपुर के उलीडीह के कालिकानगर का संजय गोस्वामी, रायडीह बस्ती का सिरिल जोजो और रतन नाग उर्फ रतन लोहार शामिल है। तीनों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रह है. इसमें संजय गोस्वामी के पास से 70 पुड़िया, सिरिल जोजो के पास से 20 पुड़िया और रतन नाग के पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है। घटना के बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

