गोलमुरी नियोजनालय में शनिवार को लगेगा रोजगार मेला

जमशेदपुर : दो कंपनियों में 65 पदों पर नियुक्ति को लेकर 30 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन गोलमुरी स्थित इम्पलाइमेंट एक्सचेंज में किया जाएगा। इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी की ओर से सूचना जारी की गई है। अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे से ढाई बजे के बीच सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो आदि के साथ बुलाया गया है। इसमें बताया गया है कि ये नियुक्तियां क्वालिटी फेब्रिकेटर्स आदित्यपुर और एयरटेल पेमेंट बैंक लि. के द्वारा की जाएगी। क्वालिटी फेब्रिकेटर्स ने आवेदकों के लिए न्यूनतम अर्हता 10वीं के साथ एमआईजी वेल्डर, गैस कटर, फिटर और ग्राइंडर ट्रेड में आईटीआई रखी है। इन चारों ट्रेड में 45 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। साथ ही ढाई साल का अनुभव भी मांगा गया है। यह कंपनी आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के सातवें फेज (गम्हरिया) में स्थित है। जहां तक वेतनमान की बात है, सरकार के द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन का भुगतान किया जाएगा। हालांकि सेवा में आने पर पीएफ, ईएसआईसी, कैंटीन सुविधा, बोनस, यूनिफार्म, जूते मिलेंगे।

दूसरी ओर, एयरटेल पेमेंट बैंक लि. ने एबीडीई पद पर नियुक्ति के लिए न्यूनतम योग्यता मैट्रिक से स्नातक रखी है। छह साल का अनुभव भी मांगा है। कंपनी 20 पदों पर बहाली करेगी। इसमें ज्वाइन करने वालों को जमशेदपुर में ही काम करने का मौका मिलेगा। नियुक्ति के लिए उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष रखी है। इस कंपनी में 12,700 रुपए वेतन के साथ पीएफ, ईएसआई की सुविधा मिलेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई

विशाखापत्तनम, 14 जून (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में 8 जून को हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।कॉन्ट्रैक्ट वर्कर...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना किनारे सफाई अभियान का किया नेतृत्व, कई भाजपा नेता भी हुए शामिल

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को यमुना घाट पर 'मां यमुना नदी तट सफाई अभियान' का नेतृत्व...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड टी20 लीग में जीत के साथ आगाज पर नजर, 10 जून को पहला मुकाबला खेलेगी जमशेदपुर स्टीलर्स

जमशेदपुर : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) द्वारा रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित झारखंड टी20 क्रिकेट लीग में भाग लेने के लिए...

विलय का कोई प्रस्ताव न भेजा गया और न ही प्राप्त हुआ: सुप्रिया सुले

नागपुर, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले तीव्र राजनीतिक गहमागहमी के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के भारतीय राष्ट्रीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत