उपायुक्त-एसएसपी से सार्वजनिक दुर्गा पूजा न्यास समिति के भवन पर कब्जे की शिकायत

जमशेदपुर : सेन्ट्रल दुर्गा पूजा समिति ने आरोप लगाया है कि गोलपहाड़ी काली मंदिर स्थित श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा न्यास समिति (ट्रस्ट) के भवन पर कथित आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति रविकांत शर्मा ने कब्जा जमा लिया है। भवन के मुख्य प्रवेश द्वार पर उसने ताला जड़ दिया है, जिसके कारण पूजा समिति दुर्गा पूजा के आयोजन से जुड़ी तैयारियां नहीं कर पा रही है। मंगलवार को इसकी शिकायत पूजा समिति के पदाधिकारियों ने उपायुक्त के जनता दरबार में की। उपायुक्त को बताया कि रविकांत शर्मा वर्षों पहले अपहरण के एक मामले में सजायाफ्ता है। जेल से आने के बाद वह मुहल्ले में अपना रौब जमाता रहता है। समिति के उज्ज्वल सानी ने बताया कि 1943 से स्थानीय लोग उक्त स्थल पर दुर्गापूजा, काली पूजा समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते आ रहे हैं। 2012 में स्थानीय लोगों ने ट्रस्ट के गठन के बाद उसका पंजीकरण कराया। उक्त ट्रस्ट ही दुर्गा पूजा का लाइसेंसी है। ऐसे में बाहरी व्यक्ति के द्वारा ट्रस्ट में दखल दिया जा रहा है। डीसी से मिलने वालों में पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा कमिटी के पदाधिकारी श्याम कुमार शर्मा, ललन यादव समेत अन्य शामिल रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

RIMS RANCHI : रिम्स के पीजी छात्र की संदिग्ध मौत, कटहल मोड़ स्थित मकान से मिला शव

रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एक बार फिर मेडिकल छात्र की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया...

SARAIKELA KHARSAWAN : बुरूडीह में अवैध शराब निर्माण पर पुलिस का शिकंजा, 250 किलो जावा महुआ नष्ट

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के बुरूडीह पंचायत में अवैध देशी शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को गुप्त...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

मस्जिद की वजह से रुका है कोलकाता एयरपोर्ट का विकास, इसलिए उसे हटाना पड़ेगा: सौरव सिकदर

उत्तर 24 परगना, 29 मई (आईएएनएस)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सेकेंडरी रनवे के पास स्थित एक मस्जिद को हटाने को...

हजारीबाग में एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फेड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में चक्रधरपुर के मणिदीप मुखी उपविजेता

चक्रधरपुर : झारखंड के हजारीबाग में आयोजित चौथे एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फेड रेटिंग चेस टूर्नामेंट में सेरसा चेस अकादमी, चक्रधरपुर के प्रतिभाशाली...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत