जमशेदपुर में भादो अमावस्या पर श्री राणी सती दादी का भव्य मंगलपाठ, मोटी सेठानी के जयकारों से गूंजा साकची महालक्ष्मी मंदिर

शिल्पी वर्मा ने संगीतमय मंगलपाठ से बांधा समा, भक्त झूमते रहे भजनों पर

  • पारंपरिक परिधान में महिलाएं हुई शामिल, लौहनगरी के विद्वान पंडितों ने संपन्न कराई पूजा-अर्चना

मंदिर समिति के पदाधिकारी व महिलाओं ने निभाई प्रमुख भूमिका

जमशेदपुर : भादो अमावस्या के पावन अवसर पर साकची स्थित महालक्ष्मी, अंजनी माता एवं राणी सती दादी मंदिर में शनिवार को महामंगलपाठ का भव्य आयोजन किया गया।

सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

शिल्पी वर्मा की संगीतमय प्रस्तुति


कोलकाता से आईं मंगल पाठ वाचिका शिल्पी वर्मा ने संगीतमय शैली में मंगलपाठ प्रस्तुत किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। मंगलपाठ का शुभारंभ गणेश वंदना “म्हारा प्यारा गजानंद आइज्यो, रिद्ध सिद्ध न सागै लाइज्यो जी” से हुआ।

भजन गायकों ने “धोय धोये आंगना में आवो म्हारी दादी जी…”, “मोटी सेठानी म्हारो बेड़ो पार लगाणो पड़सी…”, “म्हारी तनधन से लौ लागी…”, “दूजो वर नहिं ब्याहूंगी…”, “तेरा किसने किया सिंगार मैया…”, “मेहंदी रची थारा हाथा में…” जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। इन गीतों पर भक्तगण झूम उठे और जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा।

महिलाएं हुई शामिल
समाज की महिलाएं पारंपरिक परिधान और हाथों में मेहंदी रचाकर मंगलपाठ में शामिल हुईं। पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। लौहनगरी के विद्वान पंडितों ने राणी सती दादी का पूजन कार्य कराया।

पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं का सहयोग
अनुष्ठान की सफलता में ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, सचिव प्रमोद भालोटिया, मनोज अग्रवाल, राजकुमार चंदुका, सुरेश खेमका, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, नरेश संघी, अमित अग्रवाल, अंकित मोदी, गौरव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सन्नी संघी, प्रमोद जलुका, संभु चौधरी, सतीश शर्मा, बजरंग अग्रवाल, राहुल चौधरी, राजकुमार मवंड़िया आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

महिलाओं ने निभाई अहम भूमिका
मंदिर परिवार से जुड़ी महिला सदस्याओं ने भी आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। इनमें मंजू चंदुका, रेखा अग्रवाल, शकुन अग्रवाल, पुष्पा संघी, सीमा चेतानी, सुनीता मोदी, रुक्मिणी, सुशीला, मंजू, संगीता चौधरी, किरण देबुका, उमा चेतानी, सुशीला अग्रवाल, ललिता अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, उषा चौधरी, मीनू अग्रवाल, रंजू, अंजना, मनीषा, अंजू समेत कई महिलाएं शामिल थीं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

साकची बंगाल क्लब में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को प्रदर्शनी शुरू

कोलकाता की संस्था “एनिग्मा” के तत्वावधान में 15वीं बार तीन दिवसीय प्री-बैसाखी आयोजन, 30 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा जमशेदपुर : महिलाओं द्वारा संचालित...

जमशेदपुर के परसुडीह और सुंदरनगर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, छह दुकानों को बनाया निशाना

जमशेदपुर : शहर के परसुडीह और सुंदरनगर थाना क्षेत्रों में बुधवार रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से छह दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस गश्त...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत