जमशेदपुर में चल रहे तीन दिवसीय कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का समापन
जमशेदपुर की टीम बनी ओवर आल चैंपियन, बेहतर अनुसंधान करने वाले पुलिस पदाधिकारी भी सम्मानित
जमशेदपुर : शहर के बिष्टुपुर में चल रहे तीन दिवसीय कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि आईजी मनोज कौशिक शामिल हुए जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कोल्हान डीआईजी अनुरंजन केस्टोपा, जमशेदपुर एसएसपी, चाईबासा और सरायकेला एसपी मौजूद रहे। तीन दिनों तक चले इस पुलिस ड्यूटी मीट में जमशेदपुर की टीम ओवर आल चैंपियन बनी। पूरी टीम को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं बेहतर अनुसंधान करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
बता दें कि 10 तरह के श्रेणियां में कुल 6 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। अपने संबोधन में आईजी मनोज कौशिक ने सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और अपराध के अनुसंधान के लिए एक विशेष ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अपराधी नए-नए तरीकों से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं जो पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। इसके लिए समय-समय पर पुलिस ऑफिसर्स को प्रशिक्षण दिए जाने और तकनीक आधारित ज्ञान की आवश्यकता होती है। खासकर साइबर अपराध के मामले में विशेष चौकस रहने की जरूरत है। इसके लिए ऑफिसर्स को अनुसंधान का दायरा बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।


