तितरबिला में सड़क हादसे में जीजा की मौत, साला गंभीर

सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत तितरबिला पुल के समीप सोमवार को हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल लाया गया। वहां से चिकित्सकों ने एमजीम रेफर कर दिया है। मृतक की पहचान उत्तमडीह निवासी शंभू महतो के रूप में हुई है। वह अपने ससुराल काला पत्थर गांव आया हुआ था और सोमवार को अपने साला जीतू महतो के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर सरायकेला बाजार आया था। वापसी के क्रम में तितरबिला पुलिया से पहले स्थित ढाबा के समीप सड़क किनारे खड़े एक हाइवा के पीछे से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई।

इस घटना में शंभू महतो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका साला जीतू महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हाइवा के चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। उधर मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। वे शंभू महतो की मौत की खबर सुनकर सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एबीआर टूल्स एंड सर्विस में घायल कामगार को मिलेगी स्थायी नौकरी, बीकेएमएस की पहल पर हुआ समझौता

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एबीआर टूल्स एंड सर्विस कंपनी में कार्य के दौरान घायल हुए कामगार आकाश कर्मकार...

राज्यसभा चुनाव परिणाम पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सहयोगी दलों पर साधा निशाना, एनसीपी ने दी एनडीए को बधाई

जमशेदपुर : झारखंड राज्यसभा चुनाव के परिणाम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार प्रणव झा की हार के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी को फिर सीआईडी का समन, 14 जून को दोबारा होगी पूछताछ

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को फर्जी हस्ताक्षर मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक...

झारखंड : खूंटी में दो पोतों ने दादी की हत्या के बाद शव बोरे में बंद कर फेंका, तीन दिन बाद हुआ खुलासा

खूंटी, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। रनिया थाना क्षेत्र में दो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत