डिमना लेक के समीप मिर्जाडीह में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक से सटे मिर्जाडीह हाट के समीप शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। सूचना पाकर बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

शव पुलिया के नीचे गिरा हुआ था। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों व राहगीरों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हत्या, आत्महत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से जोड़कर देख रही है, हालांकि अब तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। पुलिस ने आसपास मौजूद ग्रामीणों व राहगीरों से मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह का पता चल सकेगा थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के थानों व लापता व्यक्तियों के बारे में सूचना मंगाई जा रही है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में जानकारी हो तो तुरंत थाने को सूचित करें। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि डिमना लेक क्षेत्र में यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

परसुडीह में टाटा मोटर्स ड्यूटी जा रहे युवक की हाईवा की चपेट में आकर मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की

जमशेदपुर: शहर में सड़क हादसों में मौत का दौर जारी है। रविवार भुइयांडीह बस स्टैंड के गेट नंबर 5 के समीप सड़क पार कर...

पश्चिम बंगाल में विपक्षविहीन व्यवस्था स्थापित करने की कोशिश कर रही भाजपा: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत