सिविल डिफेंस के छह स्वयंसेवक बनेंगे मास्टर ट्रेनर, 18 से बिहटा में प्रशिक्षण

जमशेदपुर : भारत सरकार के गृह मंत्रालय के द्वारा सिविल डिफेंस के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण हेतु बिहार के 10 एवं झारखंड के 12, कुल 22 मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। इसके लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार 21 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र सिविल डिफेंस प्रशिक्षण संस्थान (सीडीटीआई) बिहार के बिहटा में 18 अगस्त से 11 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। नागरिक सुरक्षा निदेशालय, पटना के कार्यालय आदेश एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान करना सुनिश्चित किया गया है। प्रशिक्षण में झारखंड, जमशेदपुर से करीब 10 लोगों के नाम की अनुशंसा की गई थी, जिनमें से मात्र 6 लोगों की नाम झारखंड सरकार के गृह विभाग के द्वारा स्वीकृत किया गया है। इनमें चीफ वार्डन अरुण कुमार, डिप्टी चीफ वार्डन दयाशंकर मिश्रा, डिवीजनल वार्डन कमलकांत सिन्हा, स्वयंसेवक गोताखोर मजहरूल बारी, स्वयंसेवक जितेंद्र, स्वयंसेवक, स्वयंसेवक एनबी चटर्जी आदि प्रमुख हैं। विशेष प्रशिक्षण के बाद ये सभी लोग मास्टर ट्रेनर के रूप में झारखंड के समस्त जिलों में सिविल डिफेंस की स्थापना, प्रशिक्षण एवं कार्य योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेवारी निभाएंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बेघर व बेसहारा लोगों को समय पर पक्का मकान उपलब्ध कराएं बीडीओ

जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि बेघर व बेसहारा लोगों को पक्का मकान उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, और इस योजना को...

चाकुलिया के मुराठाकुरा गांव में सबर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही छानबीन

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के जुगीतोपा पंचायत के मुराठाकुरा गांव में बीती रात 21 वर्षीय युवती समरिका सबर ने अपने घर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत