सहारा समूह के नौ ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कोलकाता : ईडी के कोलकाता जोनल कार्यालय ने सोमवार को सहारा समूह के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले में कार्रवाई की। ईडी ने गाजियाबाद, लखनऊ, श्रीगंगानगर और मुंबई में कुल नौ ठिकानों पर छापेमारी की। ये ठिकाने सहारा समूह से जुड़ी विभिन्न जमीन और शेयर लेन-देन से संबंधित संस्थाओं के थे। मंगलवार को ईडी की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई है। ईडी ने यह जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत शुरू की। इसकी शुरुआत ओडिशा, बिहार और राजस्थान पुलिस की ओर से दर्ज तीन एफआइआर के आधार पर हुई थी।

ये एफआइआर हमारा इंडिया क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (एचआइसीसीएसएल) और अन्य के खिलाफ आइपीसी की धारा 420 और 120बी के तहत दर्ज की गई थीं। सहारा समूह की विभिन्न कंपनियों के खिलाफ अब तक 500 से अधिक एफआइआर दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें से 300 से ज्यादा पीएमएलए के तहत निर्धारित अपराधों से जुड़ी हैं। आरोप है कि सहारा समूह ने जबरन पुनर्निवेश और मैच्योरिटी भुगतान रोककर निवेशकों को बड़े पैमाने पर धोखा दिया। ईडी की जांच में सामने आया कि सहारा समूह ने एचआइसीसीएसएल, एससीसीएसएल, एसयूएमसीएस, एसएमसीएसएल, एसआइसीसीएल, एसआइआरईसीएल, एसएचआइसीएल और अन्य संस्थाओं के जरिए एक पोंजी स्कीम चलाई। इसमें निवेशकों और एजेंटों को ऊंचे रिटर्न और कमीशन का लालच देकर पैसे जमा कराए गए। इन फंड्स को बिना किसी नियामक नियंत्रण और निवेशकों की जानकारी के मनमाने ढंग से इस्तेमाल किया गया। निवेश की मैच्योरिटी पर भुगतान नहीं किया गया, बल्कि दबाव डालकर या गलत जानकारी देकर फिर से निवेश करा दिया गया। खातों में हेरफेर कर इन गैर-भुगतानों को छिपाया गया। वित्तीय क्षमता न होने के बावजूद समूह ने नए निवेश लेना जारी रखा और इन पैसों का एक हिस्सा संदिग्ध शेयर लेन-देन, बेनामी संपत्ति बनाने और निजी खर्चों में इस्तेमाल किया। समूह की संपत्तियां भी आंशिक नकद भुगतान पर बेची गईं, जिससे निवेशकों के वैध दावे और भी प्रभावित हुए। छापेमारी के दौरान ईडी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकार्ड जब्त किए और संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए। इससे पहले ईडी इस मामले में तीन अस्थायी कुर्की आदेश जारी कर चुकी है। अंबी वैली में लगभग 1,460 करोड़ रुपये की 707 एकड़ जमीन, सहारा प्राइम सिटी लिमिटेड में लगभग 1,538 करोड़ रुपये की 1,023 एकड़ जमीन, और चांदनी राय (पत्नी- सीमांत राय) की 14.75 करोड़ रुपए की चल संपत्ति शामिल हैं। ईडी पहले ही सहारा समूह के चेयरमैन कोर मैनेजमेंट आफिस के कार्यकारी निदेशक अनिल वैलापरमपिल अब्राहम और लंबे समय से जुड़े प्रापर्टी ब्रोकर जितेंद्र प्रसाद वर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में जांच जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भारत स्पेस कांग्रेस 2026 का आगाज, 25 देशों के 700 से अधिक प्रतिनिधि जुटे

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। भारत स्पेस कांग्रेस (आईएससी) 2026 के पांचवें संस्करण का सोमवार को नई दिल्ली में भव्य उद्घाटन हुआ। इस सम्मेलन...

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को एआई से जोड़ने की पहल, सीएम हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया ‘डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स’ प्रोजेक्ट

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने एक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पूर्णिमा मलिक का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, कहा-शिलान्यास के तीन साल बाद भी नहीं बनी सड़क

परसुडीह, हरहरगुट्टू व करनडीह क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, जल निकासी व्यवस्था चरमराई स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश, हालात नहीं बदले तो होगा जोरदार...

मौसम : राजस्थान में अगले 4-5 दिन भारी, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर, 15 जून (आईएएनएस)। राजस्थान में अगले 4–5 दिनों तक आंधी और बारिश की गतिविधियों को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत