सरकारी स्कूल की 28 छात्राएं करेंगी इसरो, श्रीहरिकोटा का शैक्षणिक भ्रमण

जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रारम्भ की गई सरकारी स्कूल के बच्चों के शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की 28 छात्राएं 11 अगस्त 2025 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी, एसएचएआर), श्रीहरिकोटा का शैक्षणिक भ्रमण करेंगी।

इस दल में पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अश्राम आवासीय विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस एवं अन्य सरकारी विद्यालयों की छात्राएं शामिल हैं। चयनित छात्राओं की सूची पूर्व में इसरो प्रशासन को प्रेषित की जा चुकी है। छात्राओं के दल के साथ कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार एवं अन्य इंस्ट्रक्टर की भी टीम भेजी गई है।

समाहरणालय परिसर से छात्राओं को रवाना करते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह एक्सपोज़र भ्रमण विशेष रूप से ग्रामीण एवं वंचित समुदायों से आने वाली छात्राओं के लिए आयोजित की जा रही है, जिससे वे विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए अवसरों और संभावनाओं से रूबरू हो सकें। इस भ्रमण के दौरान छात्राएं इसरो के विभिन्न तकनीकी एवं अनुसंधान संबंधी कार्यों की जानकारी प्राप्त करेंगी, जिससे उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान, रॉकेट प्रक्षेपण एवं उपग्रह प्रौद्योगिकी का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा।

उपायुक्त ने उम्मीद जताई कि यह यात्रा छात्राओं के लिए जीवनभर का यादगार अनुभव होगी और उनके भविष्य निर्माण में प्रेरणादायक भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर छात्राओं को बड़े सपने देखने और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राज्यसभा में नई भूमिका : आज नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण, बिहार में नेतृत्व परिवर्तन तय

नई दिल्ली : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे राज्यसभा सदस्य के...

चतरा के अनुसूचित जाति प्राथमिक आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती, प्रशासन में हड़कंप

सरकारी हॉस्टल में रह रही थी छात्रा, जांच तेज; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कड़ी सुरक्षा के बावजूद कैसे हुई घटना? जिला प्रशासन और...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बिहार के अररिया में विवाद के बाद ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

अररिया : बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। कृषि उत्पादन बाजार...

जमशेदपुर के कदमा में बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना लोलो गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की कदमा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत