सच्चिदानंद महतो बने धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी
जमशेदपुर : सच्चिदानंद महतो धालभूम के भूमि सुधार उव समाहर्ता (एलआरडीसी) बनाये गये हैं। वे अभी गिरिडीह के बगोदर में इसी पद पर थे। गौतम कुमार के पश्चिमी सिंहभूम का डीटीओ बनाये जाने से धालभूम के एलआरडीसी का पद खाली हो गया था। जमशेदपुर प्रखंड के सीआई रहे हिम्मत लाल महतो प्रोन्नति पाकर सीओ बन चुके हैं। उनका तबदला जामताड़ा के फतेहपुर से सरायकेला सदर के सीओ पद पर किया गया है। दूसरी ओर गम्हरिया के बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी का तबादला सरायकेला खरसावां जिले के ही नीमडीह सीओ के पद पर किया गया है। वे पूर्व में पोटका बीडीओ रह चुके हैं।
