ब्लू स्कोप कंपनी के ठेका मजदूरों को न्याय दिलाएं उप श्रमायुक्त : एटक
जमशेदपुर : एटक के कोल्हान प्रमंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उप-श्रमायुक्त श्री अरविंद कुमार से कहा है कि ब्लू स्कोप कंपनी में ठेका मजदूरों ज्यादती हो रही है। उनसे आग्रह किया है कि मामले में त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाए।
इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर पदभार ग्रहण करने की बधाई दी। मुलाकात के दौरान अंबुज ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि कुमार के कार्यकाल में श्रमिकों के कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। साथ ही उन्होंने शहर की विभिन्न कंपनियों में चल रही बोनस वार्ताओं का उल्लेख करते हुए आग्रह किया कि ठेका मजदूरों को भी स्थायी कर्मचारियों के अनुपात में बोनस दिए जाने की दिशा में पहल होनी चाहिए।
मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उप-श्रमायुक्त श्री अरविंद कुमार ने उन्हें विश्वास दिलाया कि श्रमिकों के अधिकारों और हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और विभाग इस दिशा में पूरी सजगता से कार्य करेगा।
