जेकेएलएम ने आदित्यपुर मेटाफैब कंपनी का किया घेराव

सरायकेला : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित मेटाफैब इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में हाईको) के गेट पर बुधवार सुबह झारखंड लोकतांत्रिक कल्याणकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के बैनर तले केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी के नेतृत्व में मजदूरों ने प्रदर्शन किया। गेट जाम कर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ घायल मजदूरों को मुआवजा, स्थायी रोजगार और बिना नोटिस हटाए गए श्रमिकों की वापसी जैसी मांगें रखीं।घायल मजदूरों को मुआवजा भी नहीं मिला।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जेएलकेएम नेता प्रेम मार्डी ने बताया कि कंपनी में काम के दौरान कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए, लेकिन उन्हें न मुआवजा मिला और न ही स्थायी नौकरी। लोटा मुर्मू और बासु सरदार की उंगलियां कट जाने के बावजूद कंपनी से कोई सहयोग नहीं मिला। वहीं पंचम मुड़ी के हाथ की अंगुली टूटने पर काम से निकाल दिया गया और सोनू लोहार, जो पिछले 12 वर्षों से कंपनी में कार्यरत था, उसे बिना नोटिस के नौकरी से हटा दिया गया। पीएफ-ईएसआई की सुविधा से भी वंचित हैं मजदूर। प्रेम मार्डी ने आरोप लगाया कि कंपनी में कार्यरत ठेका मजदूरों को पीएफ और ईएसआई जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। इन तमाम समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधन को लिखित मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें प्रमुख रूप से घायल श्रमिकों को मुआवजा, नौकरी से निकाले गए श्रमिकों की वापसी और ठेका मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग शामिल है। जेएलकेएम नेताओं का कहना है कि श्रम अधीक्षक के समक्ष बार-बार मुद्दे उठाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे श्रमिकों में गहरा असंतोष है। प्रबंधन की लगातार अनदेखी ने उन्हें सड़कों पर उतरने को मजबूर किया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सिग्नेचर मिसमैच मामले में पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी सीआईडी दफ्तर से निकले

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने रविवार को विधानसभा में सिग्नेचर मिसमैच (हस्ताक्षर मेल न खाने) के मामले में तृणमूल...

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में डीबीएमएस की मेघा कुमारी ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने जमशेदपुर का मान बढ़ाया है। हिमाचल प्रदेश के रिकांगपिओ में मेरा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत