कांड्रा में कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

जमशेदपुर : सरायकेला- खरसावां जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत मेन रोड बिल्डिंग में स्थित एक कपड़े की दुकान में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद अफरा- तफरी मच गई। दुकान से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने कांड्रा थाना पुलिस और आधुनिक पावर कंपनी को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई।

बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रह रहे परिवार के लोग भी फंस गए। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से बगल की बिल्डिंग की छत के रास्ते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं, सूचना मिलते ही आधुनिक कंपनी का अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि दुकान लाहकोठी निवासी बिपिन प्रसाद गुप्ता की है। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवानी की जीत, कांग्रेस की हार पर सियासत

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजों सामने आ चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए...

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

SIR-2026: जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी के अपार्टमेंट परिसरों में 14 जून को लगेगा मतदाता मैपिंग विशेष शिविर

जमशेदपुर : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 48-जमशेदपुर पूर्वी और 49-जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में छूटे हुए मतदाताओं की पहचान और...

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: क्रॉस-वोटिंग की आशंकाओं के बीच ‘मॉक वोटिंग’ टेस्ट करा रही कांग्रेस

बेंगलुरु, 17 जून (आईएएनएस)। गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा की सात सीटों के लिए होने वाले चुनाव एक हाई-स्टेक राजनीतिक लड़ाई में तब्दील हो गए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत