साकची में बंद पड़ी एमजीएम में 45 गार्ड, मानगो अस्पताल में हो रही परेशानी
जमशेदपुर : साकची में बंद पड़ी एमजीएम अस्पताल में 45 सुरक्षा प्रहरी अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। यहां कम सुरक्षा प्रहरी से भी काम चलाया जा सकता है। एमजीएम प्रबंधन इस मामले में मौन है। दूसरी ओर मानगो स्थित नवनिर्मित अस्पताल, जिसे चालू कर दिया गया है, वहां गार्ड की काफी कमी है। यहां सुरक्षाकर्मी की कर्मी से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई सुरक्षा कर्मियों ने प्रबंधन से संख्या बढ़ाने की मांग की है।
एमजीएम हास्पिटल में आए रिमोट वाले बेड
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम हॉस्पिटल में रिमोट से संचालित कुछ बेड आए हैं। सारे बेड विभिन्न विभागों के आईसीयू में लगाए जाएंगे। इससे रोगियों की देखभाल में काफी सुधार होगा। स्वास्थ्य कर्मियों को इससे काफी सहूलियत मिलेगी। इन बेडों को गुजरात से मंगाया गया है।
