कपाली में जमीन विवाद, जमकर हुई मारपीट

जमशेदपुर : सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में शनिवार की देर रात कपाली बस्ती में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट हिंसक रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव की घटना हुई। सूचना मिलते ही कपाली ओपी प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला।

मामला तब शुरू हुआ जब एक युवक ने पूजा स्थल की जमीन पर अपना दावा किया। एक महिला ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले लादेन महतो की जमीन पर वर्षों से गणेश भगवान और वीर बजरंगबली की पूजा होती है। कुछ दिनों पूर्व लादेन महतो ने बस्तीवासियों को मंदिर निर्माण के लिए जमीन दान देने की बात कही थी लेकिन शनिवार को कुछ युवक वहां पहुंचे और कहा कि यह जमीन उन्होंने खरीदी है। इस पर उनका अधिकार है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। इस दौरान कई दोपहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई, जिससे लोगों को भारी नुकसान हुआ। फिलहाल हिंसा में शामिल लोगों को चिन्हित कर पुलिस छापेमारी में जुटी है। बस्ती में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पलाशबानी पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप

पलाशबानी पंचायत में पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र के आरोप लगे हैं, ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

बिजली दर बढ़ोतरी पर सड़कों पर विरोध तेज

राज्य में बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ जनता और भाजपा का विरोध तेज, सड़कों पर प्रदर्शन और आंदोलन विस्तार की चेतावनी से सियासी माहौल गरमाया

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

मुंबई : प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली...

बहरागोड़ा में 50 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टाटा पंच कार जब्त

बहरागोड़ा में पुलिस ने 50 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उड़ीसा से बिहार तक फैले तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत