जमशेदपुर में आदिवासी रैयत की जमीन के अवैध हस्तांतरण का मामला गरमाया, कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर : जमशेदपुर अंचल क्षेत्र के अंतर्गत मौजा कालीमाटी, थाना नंबर 1163 के खाता संख्या 02 से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अनुसूचित जनजाति समुदाय के कुना हो सहित अन्य आदिवासी रैयतों की जमीन को छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम का उल्लंघन करते हुए गैर-जनजातीय लोगों के नाम पर ट्रांसफर कर दिया गया है।
इस मुद्दे को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक मंडली के सदस्य और वरिष्ठ नेता सागेन पूर्ति तथा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू ने जमशेदपुर के अंचल अधिकारी से मुलाकात की और भूमि से संबंधित दस्तावेज सौंपते हुए जल्द जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। सागेन पूर्ति ने कहा कुना हो जैसे आदिवासी जाति की पहचान को हटा कर जिस तरह ज़मीन की खरीद-बिक्री की जा रही है, वह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आदिवासी अधिकारों पर सीधा हमला है। हमने ये मामला पहले भी 2023-24 के बजट सत्र में मंत्री रामदास सोरेन के माध्यम से विधानसभा में उठाया था। सरकार ने जांच का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।”
पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू ने कही यह साफ है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इस तरह का गैरकानूनी हस्तांतरण संभव नहीं है। हम चाहते हैं कि जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
इस मामले को लेकर अब झामुमो नेता सख्त रुख अपनाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। सवाल यह है कि आदिवासी हितों की रक्षा के लिए बने कानूनों के बावजूद ज़मीनी स्तर पर इन्हें किस हद तक दरकिनार किया जा रहा है? क्या अब सरकार और प्रशासन सख्त कदम उठाएंगे?

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राजस्थान: कोर्ट ने नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े एनसीबी मामले में 6 लोगों को ठहराया दोषी, 15 साल की सुनाई सजा

जयपुर, 19 जून (आईएएनएस)। राजस्थान की भरतपुर कोर्ट ने नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) मामले में 6 लोगों को...

‘वीबी-जी राम जी’ एक्ट लागू करने के लिए देशभर में 100 से अधिक अधिकारियों को तैनात करेगी सरकार

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण' (वीबी-जी राम जी) अधिनियम देश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में 1...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

भारतीय तटरक्षक बल ने चलाया मेडिकल इवैक्यूएशन ऑपरेशन, जहाज से बीमार नाविक को किया रेस्क्यू

भुवनेश्वर, 15 जून (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 14 जून को ओडिशा के पारादीप तट के पास एक महत्वपूर्ण मेडिकल इवैक्यूएशन (चिकित्सा निकासी)...

एबीआर टूल्स एंड सर्विस में घायल कामगार को मिलेगी स्थायी नौकरी, बीकेएमएस की पहल पर हुआ समझौता

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एबीआर टूल्स एंड सर्विस कंपनी में कार्य के दौरान घायल हुए कामगार आकाश कर्मकार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत