सिदगोड़ा के मां केरा मंदिर में चोरी मामले में तीन युवक और एक दुकानदार गिरफ्तार

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह चौक स्थित प्रसिद्ध मां केरा मंदिर में बीते दिनों हुई चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में तीन युवकों समेत एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। मंदिर परिसर से चुराए गए तांबे और पीतल के बर्तन तथा एक जोड़ा पायल को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 6 जुलाई को अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर में चोरी की गई थी, जिसके बाद सिदगोड़ा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहले से चोरी के मामलों में शामिल राजा महतो उर्फ घोंधु (उम्र 19 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में राजा ने मां केरा मंदिर में चोरी की बात स्वीकार की और अपने सहयोगियों के नामों का खुलासा किया। राजा महतो की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य दो अभियुक्तों नीरज महाजन (उम्र 19 वर्ष),निखिल सिंह सरदार उर्फ क्रिस (उम्र 19 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

चोरी की गई सामग्रियों को इन्होंने एक स्थानीय दुकानदार संजय डे (उम्र 45 वर्ष) को बेच दिया था। पुलिस ने दुकानदार को भी चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

चारों अभियुक्तों को आज 15 जुलाई 2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने मंदिर से चुराए गए तांबे एवं पीतल के बर्तन और एक जोड़ा पायल भी बरामद कर लिए हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर-ज्ञान बंधु कोचिंग विवाद पर तेजस्वी यादव की सीएम सम्राट चौधरी को चिट्ठी, सीबीआई जांच की मांग

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित खान सर और ज्ञान बंधु कोचिंग से जुड़े विवाद को लेकर राजनीति तेज हो...

भारतीय तटरक्षक बल ने चलाया मेडिकल इवैक्यूएशन ऑपरेशन, जहाज से बीमार नाविक को किया रेस्क्यू

भुवनेश्वर, 15 जून (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 14 जून को ओडिशा के पारादीप तट के पास एक महत्वपूर्ण मेडिकल इवैक्यूएशन (चिकित्सा निकासी)...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

राजनगर में आयरन लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत

राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह डीवीसी के समीप आयरन लदे दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत में एक चालक...

झारखंड: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की विपक्ष से अपील, रिम्स-2 को लेकर सहयोगात्मक रवैया बनाकर रखें

रांची, 11 जून (आईएएनएस)। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रिम्स-2 परियोजना को लेकर विपक्ष से अपील की कि वह अपना रवैया सहयोगात्मक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत