टांगराइन उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी को मिलेगा उमंग फेलोशिप
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के टांगराइन स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी को टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंसेज, मुंबई की ओर से उमंग फेलोशिप के लिए चुना गया है। यह फेलोशिप पूरे देश में चयनित 50 शिक्षकों को प्रदान की जा रही है। इन शिक्षकों को 50 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस फेलोशिप के तहत उन्हें कई अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षकों कक्षा में नवीनतम एसइएल ढांचे को समझाने और उसे लागू करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस फेलोशिप का उद्देश्य शिक्षकों को उनके कौशल और ज्ञान को बढ़ाने में मदद करना है।
