एक बार फिर गिरी सोनारी एयरपोर्ट की दीवार
जमशेदपुर : भारी वर्षा और जल-जमाव के कारण इस सीजन में तीसरी बार रविवार को सोनारी एयरपोर्ट की दीवार गिर गई है। इस बार एयरपोर्ट की दीवार दिंदली रोड स्थित एलआइसी कालोनी के सामने गिरी है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से टाटा स्टील के सिक्योरिटी विभाग के जवानों को वहां तैनात किया गया है। साथ ही एयरपोर्ट के टूटी दीवार की अस्थायी बेरिकेडिंग भी कर दी गई है। इससे पहले 31 मई को सोनारी क्रिश्चियन मैदान छोर और 19 जून को उलियान के आरोग्य भवन के समीप एयरपोर्ट की दीवार गिरी थी।
