टोंटो में दंतैल हाथी की संदेहास्पद मौत

चाईबासा : झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम के टोन्टो थाना क्षेत्र के सेरेंगसिया गांव में एक दंतैल हाथी की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई है। घटना के बाद हाथी के शव के सामने बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी, वन कर्मी और डाॅक्टर मौके पर पहुंच चुके हैं।

हाथी की मौत के पीछे कई संभावनाएं, करंट या जहर पर संशय

वन विभाग मामले की जांच कर रहा है। वैसे अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उसकी मौत करंट लगने से हुई या कुछ और कारण है।। कुछ लोगों का कहना कि जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। जांच-पड़ताल के बाद ही मौत का कारण साफ होगा।

बिजली विभाग भी मौके पर, जांच में जुटी टीम

इधर करंट लगकर मौत की सूचना पर बिजली विभाग भी एक्शन मोड में आ गया है। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहा है। वन विभाग के डीएफओ (चाईबासा) आदित्य नारायण ने कहा कि हाथी की मौत की सूचना उन्हें मिली है। इसके बाद अधिकारी और वनकर्मी घटनास्थल पर मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हाथी की मौत कैसे हुई है। इधर जानकारी मिली है कि मृत हाथी कुछ दिनों से आसपास के ग्रामीण इलाकों में काफी उत्पात मचा रहा था।

हाथी की गतिविधियों से ग्रामीण काफी परेशान थे। लोगों में दहशत भी था। इस बीच हाथी की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हाथी ने फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ घरों को भी ध्वस्त कर दिया था, जिससे लोग काफी भयभीत थे।

पश्चिमी सिंहभूम में हाथियों की स्थिति चिंताजनक

कहीं हाथी बम विस्फोट से घायल हो रहे हैं, तो कहीं हाथी की मौत हो जा रही है। इस बीच अब एक हाथी की संदिग्ध हालत में मौत ने वन विभाग की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वन विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ जहां केंद्र सरकार वन्यजीव को बचाने के लिए करोड़ों अरबों खर्च कर रही है। वहीँ पश्चिमी सिंहभूम के जंगली इलाकों में हाथियों की जान पर आफत बन आई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पटमदा के कांकु में प्रस्तावित पत्थर खदान के खिलाफ ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन, उपायुक्त से लगाई रोक की गुहार

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत पटमदा प्रखंड के कांकु गांव में प्रस्तावित पत्थर खदान परियोजना के विरोध में ग्रामीणों ने आंदोलन तेज कर...

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत