जमशेदपुर : भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चन्द्र पोद्दार ने रविवार को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल के द्वारा शपथ लिए जाने पर बधाई दी एवं अभिनंदन किया।
यह अभिनंदन राजविलास रिजॉर्ट, गोविंदपुर धनबाद में आयोजित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नवम अधिवेशन में किया गया।
उस दौरान पोद्दार के साथ श्रवण देबूका, मुरारी लाल अग्रवाल आदि उपस्थित थे। विदित हो कि अधिवेशन में पूरे प्रांत से सैकड़ो लोगों ने भाग लिया, जिसमें भारतीय जन महासभा के लोग भी सम्मिलित थे।
