July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में कार और टाटा एलपीटी ट्रक मे टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार तीनों नाबालिग

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में कार और टाटा एलपीटी ट्रक मे टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार तीनों नाबालिग

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह में कार और टाटा एलपीटी ट्रक मे टक्कर हो गईं। संयोग से कार सवार तीनों नाबालिग बाल- बाल बच गए।

टक्कर के बाद कार सवार युवकों ने एलपीटी ट्रक को पकड़ लिया। उसके बाद युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने थाना को सूचित किया। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने मामला को शांत करवाया और दोनों गाड़ियों को जप्त कर थाना ले गईं।

एलपीटी ट्रक और कार की टक्कर में लोगों को लगा कि कार सवार घायल हो गए। संयोग से तीनों कार सवार बिल्कुल सुरक्षित थे। किसी को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ, सिर्फ कार को नुकसान पहुंचा।

लोगों में यही चर्चा थी कि हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस दोनों वाहनों को जप्त कर करवाई कर रही है। तीनों युवक नाबालिग हैं, इसलिए उनके खिलाफ भी मामला बनता है। पुलिस करवाई कर रही है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading