नए भारत की क्रय शक्ति देखिये, हम गरीब कहाँ हैं?

भारत में पहली बार कोल्डप्ले के लाइव म्यूज़िकल शो के लिए दीवानगी चरम पर है, फैंस टिकट पाने के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार हैं।

कोल्डप्ले का म्यूज़िक कॉन्सर्ट जनवरी 2025 में मुंबई में होगा, और फैंस की भीड़ टिकटों की ब्लैक मार्केट कीमतों को 10 लाख तक पहुंचा चुकी है, जो भारत की बदलती आर्थिक स्थिति का संकेत है।

इस बार चर्चा एक ऐसे लाइव म्यूजिकल शो की जिसको देखने के लिए भारत के लोग जैसे मतवाले हो रहे हैं और टिकट पाने के लिए कोई भी कीमत देने को तैयार हैं। फैंस की क्रय शक्ति देखकर यह विश्वास नहीं होता कि भारत एक विकासशील देश है।

हमारे आधिकारिक आंकड़े यह दर्शाते हैं कि भारत निम्न आय वर्ग वाले लोगों का देश है, लेकिन ढाई घंटे के एक म्यूजिकल शो के लिए हजारों- लाखों लुटा देने की दीवानगी देखकर यकीन नहीं होता कि भारत में लोगों के पास पैसे की कमी है। बात Coldplay नामक ब्रिटिश बैंड की, जो भारत में जनवरी 2025 में लाइव कॉन्सर्ट शो करने जा रहा है । इस कॉन्सर्ट की सारी टिकटें बिक चुकी हैं।

कॉन्सर्ट के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए बुक माई शो नाम के वेबसाइट पर व्यवस्था की गई थी लेकिन बुकिंग के दिन इस शो के टिकट खरीदने के लिए भारत के 1.3 करोड़ लोग कतार में थे और अत्यधिक ट्रैफिक की वजह से यह वेबसाइट ही क्रैश कर गई। अब ब्लैक मार्केट के जरिए टिकट 10 लाख रुपए तक में मिल रहे हैं।

बीते 22 सितंबर से दोपहर 12:00 बजे से जैसे ही इस कॉन्सर्ट के टिकटों की बुकिंग शुरू हुई, बुक माई शो की वेबसाइट क्रैश कर गई। बुक माई शो ने इस वेबसाइट क्रैश के लिए माफी भी मांगी। वेबसाइट ने ब्लैक में टिकट खरीदने वालों को चेतावनी भी दी है कि कहीं कोई फर्जी टिकट खरीद का शिकार ना हो जाए।

यह म्यूज़िक कॉन्सर्ट जनवरी 2025 में मुंबई के डी वाई पाटील स्टेडियम में होना है। इस शो के आयोजन की तारीखों पर 18, 19 और 21 जनवरी 2025 को मुंबई के होटल के ठहरने की कीमतों में दस फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखा गया है। खबर यह छप रही है कि शो को देखने पचास हजार से ज्यादा लोग आएंगे।

कहीं यह भी खबर है कि करीब सवा लाख लोग इस शो को देखेंगे। ढाई घंटे के इस शो की न्यूनतम टिकट ₹3500 की है लेकिन ब्लैक की वजह से फैंस इसे 35000 तक, यहां तक कि 70-70 हजार रुपए में भी खरीद रहे हैं। टिकट की दरें 3500 से लेकर 35000 तक हैं। भारत में टिकट की कीमत ब्लैक मार्केट में ज्यादा हो जाने के चलते अब लोग इसी शो को देखने के लिए विदेश का रुख कर रहे हैं। भारत के आयोजन के बाद यह बैंड अबू धाबी में अपना शो करेगा, तो अब फैंस वहां के लिए टिकट तलाश रहे हैं। ये नए भारत की और उसकी जेब के बढ़ते वजन की ताकत है ।

Coldplay ब्रिटिश रॉक बैंड है और नौ साल बाद भारत में परफॉर्म करने आ रहा है। इस ग्रुप ने अपना एक नया एल्बम निकाला है जिसका नाम है – म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स । इसी एल्बम के लिए यह बैंड ग्रुप वर्ल्ड टूर कर रहा है। इस बैंड की शुरुआत वर्ष 1997 में कॉलेज के दिनों में हुई थी। Coldplay रॉक बैंड में पांच लोग हैं हालांकि तस्वीर में सिर्फ चार ही नजर आते हैं। कोई ड्रमर है तो कोई गिटारिस्ट। बैंड का पांचवां सदस्य मैनेजर है। यह बैंड अब तक संगीत की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित ग्रैमी अवार्ड सात बार जीत चुका है। Grammy award को म्यूजिक इंडस्ट्री का नोबेल पुरस्कार या ऑस्कर माना जाता है।

अपने पसंदीदा सिंगर को लाइव सुनने की परंपरा दशकों से चली आ रही है, लेकिन अब लाइव कॉन्सर्ट से होने वाली आमदनी लाखों – करोड़ों में जाती है। ऐसी आमदनी का नया कीर्तिमान वर्ष 2023 में ही बना जब टेलर स्विफ्ट ने कॉन्सर्ट से 2023 कैलेंडर ईयर में एक बिलियन डॉलर का धन कमा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। टेलर स्विफ्ट एक मशहूर सिंगर है और दुनिया के पांचों महाद्वीपों में अपना शो कर चुकी हैं। टेलर स्विफ्ट को औसतन एक बार में 72000 दर्शक सुनने आते हैं।

भारत में पहली बार कोल्डप्ले के लाइव म्यूज़िकल शो के लिए दीवानगी चरम पर है, फैंस टिकट पाने के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार हैं।
भारत में पहली बार कोल्डप्ले के लाइव म्यूज़िकल शो के लिए दीवानगी चरम पर है, फैंस टिकट पाने के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एनआईपीईआर भर्ती 2026: चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर समेत 15 पदों पर आवेदन जारी, 18 जून आखिरी तारीख

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय औषध शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईपीईआर), हाजीपुर ने अपने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन बायोलॉजिकल थेरेप्यूटिक्स में संविदात्मक आधार पर...

हस्ताक्षर बेमेल मामले में अभिषेक बनर्जी कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचे, सीआईडी के समन को दी चुनौती

कोलकाता, 3 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और पार्टी के लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को कलकत्ता हाईकोर्ट की एक-सदस्यीय अवकाश...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भाजपा बोली, टीएमसी से तंग जनता ने दिखाया आक्रोश

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में टीएमसी टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर भाजपा और उसकी सहयोगी शिवसेना के...

सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने व्यापक स्तर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत