जमशेदपुर: लापता युवक का शव कीताडीह तालाब में मिला

जमशेदपुर के कीताडीह तालाब में लापता 35 वर्षीय युवक का शव मिला, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच कर रही है.

जमशेदपुर- परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह मुई गुट्टू तालाब में शनिवार की सुबह एक युवक का शव तैरता हुआ मिला.

महिलाएं जब दैनिक कार्य के लिए तालाब के पास पहुंची तो उन्होंने शव देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी.

शव की पहचान कीताडीह जीईएल चर्च क्षेत्र के निवासी छुटनु मंडल (35) के रूप में हुई है.

घटना की जानकारी मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे.

शव देखकर वे रोने लगे.

यहाँ, परसुडीह पुलिस भी मौके पर पहुंची.

शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है.

जानकारी मिली है कि युवक तीन दिन से घर से लापता था.

उनकी शादी भी नहीं हुई थी और वह कोई काम भी नहीं करता था.

बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हजारीबाग में घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए कार्यपालक व सहायक अभियंता

पथ प्रमंडल बरही के कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो व सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी के खिलाफ मिली थी शिकायत हजारीबाग : झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक...

जमशेदपुर में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 5 बच्चों का सफल इलाज, स्वस्थ होकर लौटे घर

रंग लाया जिला प्रशासन का प्रयास, अभिभावकों ने जताया प्रशासन के प्रति आभार, कंजेनिटल हार्ट डिजीज से पीड़ित थे पांच प्रखंडों के पांचों बच्चे जमशेदपुर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बागबेड़ा कॉलोनी और मध्य पंचायत में कचरा निस्तारण को लेकर शुक्रवार से शुरू होगा सर्वे

पायलट प्रोजेक्ट के तहत होगी शुरुआत, सर्वे के बाद बनेगी ठोस कार्ययोजना, पंचायत सचिवों को मिली जिम्मेदारी, शनिवार तक पूरा करना है काम बागबेड़ा क्षेत्र...

बोड़ाम प्रखंड में BLA-2 सदस्यों को SIR प्रक्रिया पर दिया गया प्रशिक्षण: परविंदर सिंह

बोड़ाम: झारखंड प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के आह्वान पर बोड़ाम प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत