सीएम हेमंत सोरेन ने परगनैत के लिए 3000 रुपये मासिक भत्ते को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद आदिवासी सामाजिक व्यवस्था को गांव-पंचायत स्तर पर नेतृत्व प्रदान करने वाले संताल परगना के परगनैत को मानकी की तरह प्रति माह तीन हजार रूपए सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त एवं आयुक्त, दुमका के अनुशंसा के आलोक में संथाल परगना के विभिन्न जिले के परगनैत को मानकी के अनुमान्य मानदेय देने के विषय पर अपना अनुमोदन दे दिया है।

सम्मान राशि में तीन गुना वृद्धि

वर्तमान में मानकी को प्रतिमाह तीन हजार रूपए, मुण्डा एवं ग्राम प्रधान को प्रतिमाह दो हजार रूपए तथा डकुआ, परगणौत, पराणिक, जोग मांझी, कुडाम नायकी, नायकी, गोडैत, मूल रैयत, पड़हा राजा, ग्रामसभा का प्रधान, घाटवाल, तावेदार तथा ग्रामीण दिउरी (पुजारी) को प्रतिमाह एक हजार रूपए सम्मान राशि का भुगतान किया जा रहा है।

पूर्व में भी सम्मान राशि देने का दिया है आदेश

 मुख्यमंत्री ने इससे पहले फरवरी 2022 में गिरिडीह जिला के पीरटांड़ में निवास करने वाले मांझी हडाम, जोग मांझी, पराणिक, नायके बाबा, कुड़ाम नायके को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा प्रतिमाह एक हजार रूपये सम्मान राशि के रूप में भुगतान करने का आदेश दिया था। राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने के उपरांत पीरटांड़ के 177 मांझी हडाम, 179 जोग मांझी, 143 पराणिक, 78 एवं 120 कुड़ाम नायके को सम्मान राशि प्राप्त हो रही है।

मालूम हो कि उपरोक्त सभी 697 लोगों का नाम पूर्व में छूट गया था। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने इन्हें सम्मान राशि प्रदान करने का आदेश दिया था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आजादनगर थाना प्रभारी पर मारपीट, अवैध हिरासत और छिनतई के आरोप

उपायुक्त से थानेदार के खिलाफ शिकायत, उचित कार्रवाई की फरियाद कर सौंपा ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व अपनी सुरक्षा की मांग...

विधायक सरयू राय ने बास्केटबॉल जूनियर चैंपियनशिप जीतने वाली टीम को किया सम्मानित, बोले-जज्बा, मेहनत के साथ खेल में हुनर भी जरूरी

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के पैट्रन ऑफ चीफ सरयू राय ने कहा है कि बास्केटबॉल के क्षेत्र में जमशेदपुर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

किराया वृद्धि के विरोध में जेएनएसी कार्यालय के समक्ष व्यापारियों ने दिया धरना

जमशेदपुर। शहर के बाजारों में अचानक किराया बढ़ाए जाने के फैसले के विरोध में मंगलवार को जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों...

टाटा स्टील ने सेफ्टी, हेल्थ एंड एनवायरनमेंट (SHE)एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025 में सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर टी. वी. नरेंद्रन ने जीरो फेटैलिटी के लक्ष्य के...

जमशेदपुर : प्रतिष्ठित SHE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का छठा संस्करण जमशेदपुर वर्क्स स्थित स्टीलिनियम हॉल में आयोजित किया गया। टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2020...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत