तजिंदर कौर भामरा बनीं रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की नयी अध्यक्ष, सीमा कुमार नयी सचिव

जमशेदपुर : मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर कंटीन्यूअस एनीलिंग एंड प्रोसेसिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (जेसीएपीसीपीएल) के प्रबंध निदेशक उज्ज्वल चक्रवर्ती ने रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना ने अपनी नई टीम (2023–2024) का स्थापना समारोह शहर के एक होटल में आयोजित किया।

रोटेरियन नेहा अग्रवाल ने फोर वे टेस्ट और चार्टर अध्यक्ष पासम अडेसरा के बारे में जानकारी दी। क्लब की निवर्तमान अध्यक्ष मीना बुगली ने पुरस्कारों की घोषणा की और अतिथियों का स्वागत किया।

क्लब की नयी अध्यक्ष तजिंदर कौर भामरा और सचिव सीमा कुमार को पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोनाल्ड डीकोस्टा ने शपथ दिलाई।

नए अध्यक्ष और सचिव को निवर्तमान अध्यक्ष और सचिव से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। रोनाल्ड डी’कोस्टा ने क्लब का बोर्ड बनाया। क्लब में दो नए सदस्यों को पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रतिम बनर्जी ने जोड़ा। क्लब के नए अध्यक्ष तजिंदर कौर भामरा ने अपने भाषण में सामाजिक कार्यक्रमों को तेज करने का वादा किया, जबकि क्लब के सचिव सीमा कुमार ने आगामी योजनाओं की चर्चा की।

चक्रवर्ती ने क्लबों की क्रियाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं पीड़ित मानवता की सेवा में उत्कृष्ट काम कर रही हैं। जमशेदपुर फेमिना की नई टीम का अध्यक्ष तजिंदर कौर भामरा को बनाया गया है। सचिव सीमा कुमार हैं। अन्य पदधारी इस प्रकार हैं –  संयुक्त सचिव- प्रीति आहूजा, कोषाध्यक्ष- जान्हवी गोस्वामी, निदेशक सार्जेंट एट आर्म्स- कंचन प्रसाद, मानद अध्यक्ष- श्रीप्रिया धर्मराजन, उपाध्यक्ष/निदेशक पर्यावरण- श्रीविद्या नारायण, डायरेक्ट फाउंडेशन – पासम अडेसरा, डायरेक्टर सर्विस प्रोजेक्ट – मीना बुगली, डायरेक्टर एडिटर/ सार्जेंट एट आर्म्स – वसंती रघुराम, डायरेक्टर यूथ सर्विस – मोनिदिपा दंडपत, डायरेक्ट पब्लिक इमेज – नेहा अग्रवाल, डायरेक्टर एडमिन ट्रेनिंग – शशि गादिया, डायरेक्टर मेंबरशिप – गीता दुबे, निदेशक साक्षरता – श्वेता सिंह, निदेशक व्यावसायिक सेवाएं – पृथा दत्ता, तकनीकी अधिकारी – शुभा राघवन, निदेशक स्वास्थ्य निवारक – सीमा झा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चांडिल में हाथियों का आतंक: 50+ गांवों में दहशत, रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण

चांडिल : चांडिल क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड ग्रामीणों के लिए भारी संकट बन गया है। पिछले लगभग एक महीने से...

होर्मुज पर टकराव तेज: इस्राइल-लेबनान हमलों के बीच युद्धविराम फिर खतरे में

Ceasefire : मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है, जहां ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा बंद किए जाने से हालिया युद्धविराम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत