महाकाल की नगरी उज्जैन से मानगो आया नर्मदेश्वर शिवलिंग, भक्तों ने किया जोरदार स्वागत, दाईगुट्टु के प्राचीन मंदिर में होगी स्थापना
जमशेदपुर; शहर के मानगो दाईगुट्टु स्थित प्राचीन शिव मंदिर में स्थापित करने के लिए श्री महाकाल की नगरी उज्जैन से नर्मदेश्वर शिवलिंग को गुरुवार सुबह यहां लाया गया श्रावण के महीने में इस शिवलिंग को पूरे विधि विधान के साथ शिव परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विराजमान कराया जाएगा.
भुज- शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से टाटानगर स्टेशन पर इस शिवलिंग को उतारने के साथ ही भक्तों का उत्साह. जय श्री महाकाल , हर हर महादेव और ओम नमः शिवाय की गूंज के बीच हर कोई शिवलिंग को देखने को आतुर था.
टाटानगर स्टेशन से शिवलिंग को लेकर भक्त मानगो की ओर चले. मानगों के बड़ा बजरंगबली मंदिर के समीप सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग शिवलिंग का स्वागत, दर्शन व पूजन के लिए जुटे थे. शिवलिंग को देखकर भक्तों ने उत्साह देखते ही बन रहा था.
यहां पर सर्वप्रथम शिवलिंग लेकर आने वाले मंदिर समिति के सदस्यों का पुष्प हार देकर स्वागत किया गया. तत्पश्चात शिवलिंग की पूजा आराधना की गई.
इसके बाद फूलों से सजे हुए रथ पर शिवलिंग को रखकर शंख ध्वनि के बीच साथ गाजे बाजे, ढोल नगाड़े के साथ बड़ा हनुमान मंदिर से सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त जुलूस के रूप में झूमते गाते दाईगुट्टू के पुराना शिव मंदिर के लिये चले. रास्ते मे भी जन भक्ति दिखी.
मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर शिवलिंग को सुरक्षित स्थान रखा गया और गंगाजल से धोया गया.
सावन माह में पूरे विधि विधान से शिवलिंग मंदिर प्रांगण में स्थापित किया जाएगा. इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने के लिए बनारस से विद्वान आचार्यों को बुलाने की तैयारी की गई है.
बताते चलें कि मानगो दाईगुट्टू के प्राचीन शिव मंदिर कमेटी का आठ सदस्यीय दल सप्ताह भर पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन गया था.वहां से लगभग 160 किलोमीटर दूर बकवान गांव से शिवलिंग लाया गया.
शिवलिंग लाने के लिए उज्जैन जाने वाले में मुख्य रूप से अनिरुद्ध सिंह, अवधेश सिंह, मिथिलेश सिंह, शेखर यादव, राम अवतार जायसवाल, , नुनु बाबु, शिव कुमार सिंह ,संजय कुमार सिंह शामिल थे.
