Kandra Road accident: कांड्रा में दो ट्रकों के बीच सीधी टक्कर, एक चालक की हालत गंभीर, दूसरा बाल-बाल बचा
जमशेदपुर : सरायकेला- खरसावां जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा के समीप रविवार तड़के चार बजे के आसपास दो ट्रकों के बीच हुए सीधी टक्कर में एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक सुरक्षित बच गया है.
सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और केबिन में फंसे चालक को निकालने में जुट गई. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को अन्य ट्रक चालकों के सहयोग से ट्रक से निकला गया और इलाज के लिए भेजा गया है हालांकि उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या JH09AP- 6862, जिसपर आयरन ओर लदा है, ब्रेक डाउन था. खाली ट्रक संख्या NL01AB- 2236 चांडिल से कांड्रा की ओर आ रहा था. . इसी दौरान गिद्दी बेड़ा टोल प्लाजा के समीप खड़े ट्रक से सीधी टक्कर हो गई. जिसमें खाली ट्रक का चालक केबिन में फंस गया. हालांकि आयरन ओर लदा ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया.
बता दें कि आए दिन हो रहे सड़क हादसों से जिले की ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. खासकर कांड्रा क्षेत्र एक्सीडेंट जोन के रूप में जाना जाने लगा है.
