Cii young indians:झारखंड में जल संरक्षण के क्षेत्र में बड़ा काम कर रहा यंग इंडियंस, तालाबों के लिए राशि जुटाने को 15 अप्रैल को कॉमेडी शो

जमशेदपुर: कनफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री यानी सीआईआई के जुड़ा संगठन यंग इंडियंस (वायआई)   झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए बड़ा काम कर रहा है. यह तालाबों का निर्माण करवा रहा है

तालाब बनाने के सहातार्थ राशि जुटाने के लिए यंग इंडियंस (वायआई) का जमशेदपुर चैप्टर 15 अप्रैल को देश के मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन अतुल खत्री का शो आयोजित करने जा रहा है. 

लोयोला स्कूल के फेजी ऑडिटोरियम में 15 अप्रैल की शाम साढ़े सात बजे से होने वाले खत्री से खतरा नामक इस शो में अतुल खत्री अपनी कॉमेडी से शहरवासियों को गुदगुदाएंगे. यह आयोजन जमशेदपुर चैप्टर द्वारा तालाब परियोजना के तहत धन जुटाने के लिए किया जा रहा है.

 उल्लेखनीय है कि अतुल खत्री एक भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूब व्यक्तित्व हैं. उन्हें सीएनएन-आईबीएन द्वारा शीर्ष भारतीय हास्य अभिनेताओं में से एक का दर्जा दिया गया था और वे हांगकांग इंटरनेशनल कॉमेडी फेस्टिवल में प्रदर्शन करने वाले एकमात्र भारतीय थे. वे सीईओ गॉट टैलेंट सीजऩ वन के विजेता भी रहे हैं.

शो के टिकट के लिए 7004426063 या 8409061150 पर संपर्क किया जा सकता है. टिकट बुक माई शो की वेबसाइट पर भी ले सकते है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बेल्डीह तालाब में ऑक्सीजन की कमी पर सरयू राय ने जताई चिंता

बाहरी पानी और शैवाल बढ़ने से घट रहा ऑक्सीजन स्तर, सफाई और प्रबंधन पर उठे सवाल लंबे समय से नहीं हुई तालाब की सफाई, दिन...

रेलवे की लेटलतीफी पर आगे की रणनीति तय करेंगे सरयू राय

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय रविवार, 12 अप्रैल को एक अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में 7 अप्रैल को रेलवे की लेटलतीफी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

यात्री ट्रेनों की देरी पर टाटानगर में धरना शुरू

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की देरी के खिलाफ सरयू राय के नेतृत्व में धरना शुरू, यात्रियों ने रेलवे पर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत