August 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

रेलवे की लेटलतीफी पर आगे की रणनीति तय करेंगे सरयू राय

रेलवे की लेटलतीफी पर आगे की रणनीति तय करेंगे सरयू राय

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय रविवार, 12 अप्रैल को एक अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में 7 अप्रैल को रेलवे की लेटलतीफी के खिलाफ हुए धरना-प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी।

बैठक उनके बिष्टुपुर स्थित आवास (42, जे रोड) पर आयोजित होगी। इसमें न केवल धरना कार्यक्रम की समीक्षा होगी, बल्कि आगे की रणनीति और आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। इसकी जानकारी श्री राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है।

उल्लेखनीय है कि 7 अप्रैल को सरयू राय ने कहा था कि रेलवे के खिलाफ उनकी यह लड़ाई पहले व्यक्तिगत स्तर पर थी, लेकिन जनसमर्थन मिलने के बाद अब यह एक सामूहिक आंदोलन का रूप ले चुकी है। उन्होंने नागरिक मंच या जनमोर्चा जैसे एक प्लेटफॉर्म के गठन की बात भी कही थी, जो सवारी ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ सक्रिय रूप से काम करेगा। साथ ही, इस उद्देश्य के लिए 20 या उससे अधिक लोगों की एक समिति बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया था।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading