Ramnavmi shobha yatra: जमशेदपुर में रामनवमी जुलूस 31 मार्च को, रात 8 बजे तक विसर्जन कार्य पूरा कराने  का निर्देश, जिला प्रशासन रेस

जमशेदपुर : लोक पर्व की पहचान बना चुके श्री राम नवमी उत्सव को लेकर जमशेदपुर शहर पूरी तरह राममय हो चुका है. चौक चौराहों बाजारों से लेकर मंदिरों और घरों तक में इसकी रौनक देखते ही बन रही है. 180 लाइसेंसी और करीब 25 गैर लाइसेंसी अखाड़ों द्वारा जोरदार तरीके से भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाने की तैयारी की गई है. 30 मार्च को रामनवमी उत्सव मनाया जाएगा और इसके अगले दिन यानी 31 मार्च को शहर में रामनवमी जुलूस निकलेगा.

जमशेदपुर का रामनवमी जुलूस इतना भव्य और दिव्य होता है कि पूरे झारखंड में इसकी चर्चा होती है और इसे देखने के लिए दूर-दूर से भी लोग आते हैं. रामनवमी अखाड़ा से जुड़े लोग गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा के रूप में झंडा को लहराते निकलते हैं. इसमें तरह-तरह के करतब दिखाए जाते हैं. सनातन संस्कृति की विरासत को दर्शाती झांकियां भी निकाली जाती है. हालांकि राम नवमी के दौरान प्रशासन इसलिए विशेष रुप से अलर्ट रहता है क्योंकि आज से करीब 53 साल पहले रामनवमी के दौरान ही दो समुदाय के बीच हिंसक संघर्ष हो गया था.तब से प्रशासन की ओर से विशेष चौकसी बढ़ती जाती है.

इसी क्रम में रामनवमी  के मद्देनजर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिनियुक्त सुपर जोनल, जोनल दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को बुधवार को उनके कर्तव्य के संबंध में उपायुक्त विजया जाधव व  वरीय  पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार  द्वारा बताया गया.

    बैठक में उपस्थित सदस्यों को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ बताया गया कि क्या क्या  एहतिहाती कदम उठाये जा सकते हैं?   सभी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि रात  8 बजे तक जुलूस का विसर्जन सुनिश्चित करेंगे. किसी एक जगह पर जुलूस ज्यादा देर तक नहीं रूका रहे, इसका भी ध्यान रखेंगे. 

अखाड़ों के लाइसेंसधारी से संपर्क बनाये रखने तथा अखाड़ों द्वारा उपलब्ध कराये गए वॉलंटियर से भी संवाद कर जरूरी दिशा-निदेश देने को कहा गया.

. जिले के वरीय पदाधिकारियों ने अखाड़ों के लाइसेंसधारियों से भी अपील की कि शांति व्यवस्था को बाधित किए बिना पर्व मनायें, यह उत्सव का पर्व है. ऐसे में दूसरों की भावनाओं का सम्मान रखते हुए आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार संपन्न हो, इसका विशेष ध्यान रखें. 

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों के सफल संचालन में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी सक्षम हैं. पूर्व में भी सभी अपनी प्रतिबद्धता दिखाते आए हैं.  पूरा जिला प्रशासन आप सभी के साथ है, जरूरत है कि प्रतिनियुक्त बल ऊर्जा बनाये रखें. सभी बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी सभी अखाड़ों का संयुक्त रूप से निरीक्षण करें.

  उन्होने कहा कि किसी भी तरह से असामाजिक गतिविधि या शांति व्यवस्था बनाये रखने में बाधा पहुंचाने की कोशिश होती है तो तत्काल वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी करा लें. जुलूस समापन के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

 साकची के रवीन्द्र भवन सभागार में आयोजित इस बैठक में डीसी विजया जाधव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, एसपी ग्रामीण मुकेश लुणायत, एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर (प्रभारी) दीपू कुमार, निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, एडीसी जयदीप तिग्गा, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, डीसीएलआर रवीन्द्र गागराई, डीपीओ अरूण द्विवेदी समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीकेडी एक्सटेंशन अग्निकांड: बदला लेने के लिए पूरी बिल्डिंग के लोगों की जान खतरे में डाल दी

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के तुगलकाबाद क्षेत्र में स्थित टीकेडी एक्सटेंशन में आग लगने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने चार...

झारखंडः गढ़वा में सिरफिरा युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, 25 दिनों में राज्य में ऐसी 11वीं घटना

गढ़वा, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड में मोबाइल और बिजली के टावरों पर चढ़कर हंगामा करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने बीआरएस और भाजपा को उनके प्रदर्शन पर बहस करने की चुनौती दी

हैदराबाद, 8 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को कहा कि वह पिछले 30 महीनों के दौरान अपनी सरकार के...

मोदी सरकार के 12 वर्ष जन-विश्वास, सुशासन और विकास की ऐतिहासिक यात्रा : आदित्य साहू

जमशेदपुर: झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत