Tatanagar traffic initiative: ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जमशेदपुर में कौन सा तरीका अपना रही यातायात पुलिस, जानिए विस्तार से

जमशेदपुर : ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जमशेदपुर में यातायात पुलिस की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं. इस क्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता लाई जा रही तो बिना हेलमेट पहने

दो पहिया वाहन चलाने वालों को फूल की माला पहना हेलमेट के उपयोग को लेकर ताकीद की जा रही है.

शुक्रवार को टाटानगर स्टेशन चौक पर इस तरह का अभियान चलाया गया. मुख्य सड़क से बिना  बिना हेलमेट पहने गुजर रहे दो पहिया वाहन चालकों को रोककर माला पहनाई गई साथ ही साथ अपनी जान की रक्षा के लिए हेलमेट पहनने का महत्व भी बताया गया.

ऐसे लोगों को इस बात की भी ताकीद की गई कि भविष्य में बिना हेलमेट पहने गाड़ी चलाते पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

कार्यक्रम के दौरान राहगीरों के बीच ट्रैफिक क्विज का भी आयोजन किया गया. इसमें यातायात नियमों से जुड़े प्रश्न पूछे गए. सही जवाब देने वालों को नया हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया.  इस क्विज में लोगों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया. 

मौके पर मौजूद आरपीएफ थाना प्रभारी संजय कुमार तिवारी एवं जिला रोड सुरक्षा के मैनेजर प्रकाश कुमार गिरी ने यातायात से संबंधित कई सारे सवाल पूछे. साथ ही साथ यातायात सुरक्षा से सम्बंधित कई सारे टिप्स भी लोगों को दिए. इस मौके पर जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी, आरपीएफ थाना प्रभारी संजय कुमार तिवारी, जिला रोड सुरक्षा के मैनेजर प्रकाश कुमार गिरी, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड के प्रदेश महामंत्री शशि अचार्या, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, मो नसीम, मो अमजद के अलावा अन्य लोग मौजूद थे.

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और बिहार के सीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है।बंगाल...

हैदराबाद: योग दिवस काउंटडाउन में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, वेंकैया नायडू और जी किशन रेड्डी भी हुए शामिल

हैदराबाद, 20 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 24 घंटे का काउंटडाउन आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

‘वीबी-जी राम जी’ एक्ट लागू करने के लिए देशभर में 100 से अधिक अधिकारियों को तैनात करेगी सरकार

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण' (वीबी-जी राम जी) अधिनियम देश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में 1...

टाटा स्टील अंतर विभागीय शतरंज प्रतियोगिता 2026 संपन्न, दास भोला नाथ बने चैंपियन

जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा आयोजित अंतर विभागीय शतरंज प्रतियोगिता 2026 का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रतियोगिता...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत