Dead body in Swarnrekha; स्वर्णरेखा नदी में मिला सिदगोड़ा से लापता युवक का शव, दो दोस्त समेत तीन हिरासत में


जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत विद्यापति नगर निवासी सागर सोना का शव सिदगोड़ा नीम स्थित स्वर्णरेखा नदी से बरामद किया गया. सागर मंगलवार की रात से लापता था. इस मामले में सागर की मां कांति देवी ने बुधवार रात लापता होने की सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस ने सागर के साथी विशाल और राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

पुलिस ने एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया और पूछताछ की. युवक ने बताया कि सागर की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है. इसके बाद पुलिस ने नीम स्थित स्वर्णरेखा नदी के बीच से सागर का शव बरामद किया है. सागर के शव को हाथ पैर बांधने के बाद पत्थर में बांधकर बीच नदी में फेंक दिया था. 

हिरासत में लिए गए युवकों ने पुलिस को बताया कि सागर अक्सर उससे पैसे छीन लिया करता था. मंगलवार की रात को अकेले पाकर उसके साथ मारपीट की. मारपीट के दौरान वह गिर गया. उसे उठाकर नदी किनारे लेकर गए. जहां एक नाव में लादकर उसे बीच नदी में लेकर गए और शव को पत्थर से बांधकर नदी में फेंक दिया.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भाजपा ने ऊपरी असम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया

गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले असम में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आई है। सोमवार को ऊपरी असम के...

अमेरिका को जवाबदेह ठहराने में फेल रही सरकार : सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जेडीयू ने कई मोर्चों पर विपक्ष को घेरा, एनडीए की बैठक को एकता का प्रदर्शन बताया

पटना, 10 जून (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बुधवार को विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा।...

डॉ. प्रिया सेल्वराज ने 50 की उम्र में फतह किया माउंट एवरेस्ट, बोलीं- एवरेस्ट ने ली हर स्तर पर परीक्षा

चेन्नई, 9 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु की पर्वतारोही डॉ. प्रिया सेल्वराज ने 50 वर्ष की उम्र पार करने के बाद वह कर दिखाया, जिसे करने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत