Murder at parsudih: परसूडीह में  हत्या कर शव को फंदे से लटकाया, घर  से बदबू आने से हुआ खुलासा

जमशेदपुर :  परसुडीह थाना अंतर्गत बारीगोड़ा गायत्रीनगर में सोमवार को टेल्को खड़ंगाझार निवासी 46 वर्षीय सुबोध कुमार का शव पाया गया. सुबोध का शव फंदे से लटका था. उसके शरीर में चोट के निशान थे और आंख भी फोड़ दी गई थी. साक्ष्य को छुपाने के लिए शव को जलाने का भी प्रयास किया गया . शव काफी दिन पुराना बताया जा रहा है. कमरे से बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

अवैध संबंध में की गई हत्या

सुबोध टेल्को खड़ंगाझार स्थित राधिकानगर के रहने वाले थे. स्थानीय लोगों के अनुसार सुबोध दो माह से गायत्रीनगर निवासी धन सिंह के घर पर किराए के मकान पर रहते थे. वहां उनके साथ एक महिला भी रहती थी. सुबोध रात को घर आते औऱ सुबह होते ही घर से चले जाते थे. बीते कुछ दिनों से बस्ती के लोगों को बदबू  आ रही थी. बस्ती के लोगों ने पाया कि सुबोध की बाइक भी घर के बाहर खड़ी है पर कमरा बाहर से बंद है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर से सुबोध का शव पाया गया. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने बताया कि यह हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है. शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि घर में एक महिला भी रहती थी जो फरार चल रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला में उत्कल दिवस पर ओड़िया भाषा संस्कृति व परंपरा को कायम रखने का लिया संकल्प

सरायकेला : उत्कलमणि आदर्श पाठागार, सरायकेला के बैनर तले गौरवमयी उत्कल दिवस को धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम पाठागार नाटक भवन में उत्कल गौरव...

झारखंड शिक्षा विभाग सख्त: निजी स्कूलों की फीस नियंत्रण को जिला व विद्यालय स्तर पर समितियों के गठन के निर्देश

“शिक्षा सत्याग्रह” के संस्थापक अंकित आनंद की शिकायत पर सक्रिय हुई सरकार, अभिभावकों से मिल रही थीं लगातार शिकायतें “झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017”...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत