Chintu singh jsr: 24 घंटे के भीतर चिंटू सिंह दूसरी बार गिरफ्तार, अप्पू तिवारी भी पुलिस हिरासत में

जमशेदपुर :  सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष हरजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह को पुलिस ने 24 घंटे में दूसरी बार गिरफ्तार कर लिया है. इस बार उन्हें जुगसलाई पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में बुधवार की देर रात कोलकाता से गिरफ्तार किया है.

इसके पूर्व बुधवार की सुबह 11 बजे साकची पुलिस ने चिंटू सिंह को बसंत टॉकीज के पास स्थित हनुमान मंदिर निर्माण को लेकर हुए विवाद में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार किया था. हालांकि कोर्ट ने शाम छह बजे उनकी गिरफ्तारी को गलत बताते हुए जमानत दे दी थी.

जमानत के बाद  जुगसलाई पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट के बाहर खड़ी थी, लेकिन चिंटू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये थे. इधर, पुलिस ने साकची में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में अप्पू तिवारी को भी हिरासत में ले लिया है. चिंटू सिंह फरार होने के बाद रात में ही अप्पू तिवारी के साथ कोलकाता स्थित अपने रिश्तेदार के घर चले गये थे. इधर पुलिस भी पीछा करते हुए कोलकाता पहुंच गई और देर रात रिश्तेदार के घर में छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया. 

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ग्राइंडर मशीन से पत्नी का गला रेत दिया, आरोपी पति गिरफ्तार; बिरनी की घटना से दहला गिरिडीह

गिरिडीह में पत्नी की हत्या से सनसनी, पति गिरफ्तार घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस जांच में जुटी ग्राइंडर मशीन से हत्या की आशंका, पूरे...

झारखंड: घाघीडीह सेंट्रल जेल का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड के घाघीडीह सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों ने शुरू किया प्रबंधन शिक्षा का सफर

जमशेदपुर : XLRI – Xavier School of Management में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के नए बैच का स्वागत प्रार्थना सभा एवं इंडक्शन समारोह के साथ...

ओडिशा में मनाए जाने वाले त्योहार ‘राजा’ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा में मनाए जाने महत्वपूर्ण त्योहार 'राजा' पर राज्य के लोगों को बधाई दी है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत