Varsha patel Murder: जमशेदपुर के चर्चित वर्षा पटेल हत्याकांड में पुलिस अधिकारी धर्मेंद्र दोषी करार, 28 फरवरी को सुनाई जाएगी सजा

जमशेदपुर : शहर के चर्चित वर्षा पटेल हत्याकांड में अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है. हत्याकांड का मुख्य आरोपी वर्षा का प्रेमी रहा सहायक पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार को कोर्ट ने दोषी करा दिया है.  सजा के बिंदु पर 28 फरवरी को सुनवाई कर अदालत आगे का आदेश पारित करेगी. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्र की अदालत में क्या फैसला सुनाया.

बताते चलें कि बिष्टुपुर साउथ पार्क कोसी रोड निवासी वर्षा पटेल का शव 18 नवंबर 2021 की सुबह टेल्को थाना क्षेत्र के तार कंपनी तालाब से  बरामद किया गया था. इससे एक दिन पहले 12 नवंबर 2021 को वर्षा धर्मेंद्र के साथ गई थी जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी थी. परिजनों ने बिष्टुपुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत की थी. 

 वर्षा की लाश तार कंपनी तालाब से बोरे में मिली थी. शव की पहचान वर्षा की बहन ने की थी. इस मामले में साकची थाना में पदस्थापित एएसआई धर्मेंद्र, चालक जिमी और वर्षा के पूर्व पति पर शक जताया गया था, पर जांच में यह बात सामने आई थी कि धर्मेंद्र ने ही उसकी हत्या की थी. 

पुलिस ने धर्मेंद्र को उसके गांव से गिरफ्तार किया था. पूछताछ में धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया था कि वह वर्षा से प्यार करता था पर वह जिमी के साथ रहने लगी थी. इसको लेकर दोनों के बीच काफी झगड़ा भी होता था. इन्हीं सब कारणों से उसने वर्षा की हत्या कर दी.

मामले में मृतक के परिजनों की ओर से अधिवक्ता विद्या सिंह ने पैरवी की थी. उन्होंने बताया कि मामले में अनुसंधानकर्ता सुंदर सोरेन समेत कुल 9 लोगों की गवाही हुई थी.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हजारीबाग में घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए कार्यपालक व सहायक अभियंता

पथ प्रमंडल बरही के कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो व सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी के खिलाफ मिली थी शिकायत हजारीबाग : झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक...

जमशेदपुर में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 5 बच्चों का सफल इलाज, स्वस्थ होकर लौटे घर

रंग लाया जिला प्रशासन का प्रयास, अभिभावकों ने जताया प्रशासन के प्रति आभार, कंजेनिटल हार्ट डिजीज से पीड़ित थे पांच प्रखंडों के पांचों बच्चे जमशेदपुर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

जमशेदपुर में चापड़बाजी में घायल युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, डीसी ऑफिस में शव रखकर उग्र प्रदर्शन: इलाज में लापरवाही का आरोप,...

जमशेदपुर: साकची स्थित छाया नगर बस्ती के युवक सन्नी पुष्टि की मौत के बाद गुरुवार को जमशेदपुर में हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए। आक्रोशित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत