Sidgora surya mandir: जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में राम कथा के तीसरे दिन मना राम जन्मोत्सव का जश्न, भक्तों ने लगाए जयकारे
जमशेदपुर: सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति द्वारा श्रीराम मंदिर स्थापना की तृतीय वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को कथा प्रारंभ से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यास पीठ एवं व्यास का विधिवत पूजन किया गया. पूजन पश्चात श्री अयोध्याधाम से पधारीं मर्मज्ञ कथा वाचिका पंडित गौरांगी गौरी जी का स्वागत किया गया.
स्वागत के पश्चात कथा व्यास पंडित गौरांगी गौरी देवी जी ने श्रीराम कथा के तीसरे दिन भगवान श्री राम के जन्म की कथा का वर्णन किया. राम के जन्म होते ही पूरे पांडाल में प्रभु श्रीराम के जयकारे लगने लगे. काफी देर तक जयघोष होता रहा.
पापियों के नाश के लिए राम का जन्म
पंडित गौरांगी गौरी जी ने बताया कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था. बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया. मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा. भगवान राम जन्म होते ही लोगों ने मीठी-मीठी तालियां बजाकर भगवान का नाम लिया। कथा वाचिका ने बताया कि जन्म होते ही अयोध्या में अयोध्या वासी हर्षित हो गए. राजा दशरथ द्वार पुत्रों के जन्म होते ही नगरी मे खुशी की लहर दौड़ी.
घर घर गाए गए बधाई गीत
कथा मर्मज्ञ पंडित गौरांगी गौरी ने बताया कि किस तरह से महाराज दशरथ के यहां महारानी कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा को पुत्र योग का संयोग बना. भगवान राम के जन्म के बाद अयोध्या में हर तरफ खुशियां मनाई गई. भगवान श्रीराम के जन्म पर राजा दशरथ ने संपूर्ण नगर में मिठाई बंटवाई थी. नगर में हर घर में बधाई गीत का गायन किया गया.
सूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान में बने पंडाल में उपस्थित श्रोताओं ने भक्ति भाव से भगवान की कथा का रसपान किया. प्रभु श्री राम की कथा सुन भक्त भावविभोर हो गए। राम के जन्म होते ही पुष्प वर्षा होने लगी.
ये रहे उपस्थित
कथा के दौरान सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, झारखंड स्टेट बार कॉउन्सिल के वाइस चेयरमेन राजेश शुक्ल, मुन्ना अग्रवाल, सतीश पूरी, गुरुदेव सिंह राजा, ध्रुव मिश्रा, सुरेश शर्मा, संतोष कुमार, प्रशांत पोद्दार, चिंटू सिंह, महेंद्र यादव, अमरजीत सिंह राजा, संतोष यादव, शशिकांत सिंह, महामंत्री अखिलेश चौधरी, रूबी झा, कृष्ण मोहन सिंह, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, अधेन्दू बनर्जी, लक्ष्मीकांत सिंह, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा एवं तृतीय वर्षगांठ आयोजन समिति के संयोजक गुंजन यादव, दिनेश कुमार, राकेश सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, कमलेश साहू, महेंद्र यादव, संजीव सिंह, कल्याणी शरण, धर्मेंद्र प्रसाद, संतोष ठाकुर, दीपक झा, मंजीत सिंह, कुमार अभिषेक, उमेश साव, इकबाल सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.
