इंटक का राष्ट्रीय महाधिवेशन 22 व 23 फरवरी को नई दिल्ली में, जमशेदपुर का भी दिखेगा दम

जमशेदपुर : कांग्रेस से संबद्ध मजदूर संगठन इंडियन ट्ऱेड यूनियन कांग्रेस यानी इंटक का महाधिवेशन 22 व 23 फरवरी को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने जा रहा. इसमें जमशेदपुर समेत झारखंड से भी काफी संख्या में इंटक नेता शामिल होंगे.
महाधिवेश के लिए तय एजेंडा को मुकाम तक पहुंचाने में जमशेदपुर के इंटक नेताओं की अहम भूमिका रहने की संभावना है. इसी महाधिवेश में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव होगा. नैसे तो जी संजीवा रेड्डी के ही इस पद पर चुने जाने की पूरी संभावना है. लेकिन उनके बढ़ते उम्र को ध्यान में रखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि कार्यकारी अध्यक्ष का भी पद सृजित हो सकता है. इस पद पर झारखंड के किसी नेता को जगह दी जा सकती है या महामंत्री की कुर्सी पर झारखंड का कोई इंटक नेता काबिज हो सकता है.
इंटक के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने कहा कि  इंटक विश्व भर का सबसे बड़े मजदूर संगठनों में से एक है. इसके  साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं. देश भर मे साढ़े पांच हजार यूनियनें इंटक से मान्यता प्राप्त हैं,
इस महाअधिवशन मे देश में बढ़ती बेरोजगारी और निजीकरण की प्रक्रिया पर चर्चा की जाएगी. राकेश्वर ने कहा कि केंद्र सरकार पूर्णत: मजदूर विरोधी है और इंटक इसका विरोध करती हैं, इस महाअधिवशन मे मजदूर हितों के लिए कैसे आगे बढक़र  कार्य किया जाये, इसपर चर्चा की जाएगी.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन के समक्ष विधायक सरयू राय के नेतृत्व में धरना शुरू

जमशेदपुर। यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के खिलाफ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर धरना...

गढ़वा में होटल छापेमारी, 14 जोड़े पकड़े गए

गढ़वा में पुलिस छापेमारी में 14 जोड़े पकड़े गए, तीन होटल सील किए गए और नाबालिग मिलने से जांच तेज हो गई।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चाकुलिया के मुराठाकुरा गांव में सबर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही छानबीन

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के जुगीतोपा पंचायत के मुराठाकुरा गांव में बीती रात 21 वर्षीय युवती समरिका सबर ने अपने घर...

जमशेदपुर को मिला आधुनिक ज्ञान केंद्र, “दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी” का भव्य उद्घाटन

==30 हजार पुस्तकों की क्षमता, 120 छात्रों के बैठने की व्यवस्था—प्रतियोगी तैयारी के लिए भी बनेगा प्रमुख केंद्र जमशेदपुर : शहर में शिक्षा और ज्ञान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत